अभिनेत्री अदा शर्मा अपने ग्लैमरस फोटो और फिटनेस वीडियो के लिए काफी फेमस हैं। 11 मई 1992 को मुंबई में जन्मी अदा ने 2008 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म '1920' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके लिसा के किरदार को काफी पसंद किया गया था। 2014 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हंसी तो फंसी' की रिलीज के बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा और तेलुगू व कन्नड़ फिल्मों का हिस्सा बनीं। अदा की गिनती इंडस्ट्री की फिट अभिनेत्रियों में होती है और वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट और डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्हें उनके अभिनय से ज्यादा उनकी तस्वीरों और वीडियो के लिए जाना जाता है।
Birthday Special: क्या आपको याद है फिल्म '1920' की लिसा? अब अपने अभिनय से ज्यादा इस काम के लिए हैं मशहूर
एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ी पढ़ाई
अदा शर्मा के पिता, एस.एल. शर्मा, मर्चेंट नेवी में कप्तान थे और उनकी मां एक शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। जब अदा दसवीं कक्षा में थी, तो उन्होंने तय कर लिया था कि वह एक अभिनेत्री बनना चाहती हैं। वह स्कूल छोड़ना चाहती थीं, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें स्कूली शिक्षा पूरी करने को कहा। इसके बाद अदा ने बारहवीं कक्षा पूरी करते ही पढ़ाई छोड़ दी और फिल्मों में कदम रखा। अब अदा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी वीडियो साझा करती हैं।
जिमनास्ट के साथ डांस का भी शौक
अदा शर्मा जिमनास्ट हैं। वह तीन साल की उम्र से नृत्य कर रही हैं और उन्होंने मुंबई में नटराज गोपी कृष्णा कथक नृत्य अकादमी से कथक में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इसके साथ वह जैज, बेली और बैले भी करती हैं, यहीं नहीं अदा ने अमेरिका में चार महीने तक साल्सा भी सीखा है। अदा की डांस के वीडियो देख फैंस उनकी अदाओं पर फिदा हो जाते हैं। इस रील में अदा येलो कलर के अनारकली में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, वह 'कहना ही क्या' गाने पर कथक करती हुई नजर आ रही हैं।
एरियल एक्ट है पसंद
इस रील में अदा 'चंदा रे चंदा रे' गाने पर चांद पर ही एरियल एक्ट करती नजर आ रही हैं। अदा अक्सर ही अपने एरियल एक्ट करते हुए वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस भी देखना काफी पसंद करते हैं। उनकी इस रील को 3.7 मिलियन लोगों ने देखा है।
योगा है फिटनेस का राज
डांस और बॉक्सिंग के साथ ही अदा योगा भी करती हैं। अदा का योगा करने का तरीका भी सबसे निराला है। अदा इस रील में अपना फेवरेट आसन शवासन करती नजर आ रही हैं। मैट न होने पर वह रस्सी पर ही शवासन कर रही हैं। अदा की इस रील को 2.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।