{"_id":"5ba49877867a55019a1f899b","slug":"actress-allegedly-a-man-raped-her-on-promise-of-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस ने दोस्त पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं- 'होटल के कमरे में ले जाकर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस ने दोस्त पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं- 'होटल के कमरे में ले जाकर...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में एक्टर्स-एकट्रेसेस अपनी पहचान बनाने के लिए आते हैं लेकिन कई बार उन्हें यहां की कड़वी सच्चाई से रूबरू होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ 22 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस के साथ। मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वालीं एक्ट्रेस ने एक 25 साल के युवक पर रेप का आरोप लगाया है।
2 of 5
rape
एक्ट्रेस का कहना है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर रेप किया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 4 सितंबर को एक्ट्रेस राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा में थीं। घटना के बाद महिला ने अलवर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने मुंबई में ही पढ़ाई पूरी की है। साल 2014 में वो आरोपी के साथ उसी के कॉलेज में पढ़ती थीं।
3 of 5
rape
सोशल मीडिया के जरिये दोनों की बातचीत शुरू हुई और एक-दूसरे के फोन नंबर लिए। इसी दौरान लड़के ने एक्ट्रेस को प्रपोज किया और लड़के ने उसे अपने घर ले जाने की बात कही। 4 सितंबर को दोनों नीमराणा पहुंचे। एक्ट्रेस के साथ उसकी बहन और दोस्त भी साथ थीं। सभी लोग एक होटल में रुके थे। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी ने एक्ट्रेस से रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rape
आधिकारिक बयान में एक्ट्रेस ने कहा कि 'आरोपी उसे शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। 6 सितंबर को वो मुंबई आ गई। जब एक्ट्रेस ने शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से मना कर दिया।' मामले के बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
rape
अलवर पुलिस का कहना है कि मुंबई के ओशिवारा थाने से उन्हें जीरो एफआईआर बुधवार को मिली है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 370 (रेप) और धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी अभी दिल्ली स्थित अपने घर पर है उसे दिल्ली से बुलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।