फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धूम 3' में ही कटरीना को दिल दे बैठे थे आमिर खान, 'ठग्स..' का दमदार पोस्टर रिलीज करते हुए किया इजहार

Fri, 21 Sep 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif first look released on Thugs of Hindostan
katrina kaif
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा है। इस बीच फिल्म के मेकर्स धीरे-धीरे 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के किरदारों का खुलासा कर रहे हैं। 
Katrina Kaif first look released on Thugs of Hindostan
अब 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के एक और किरदार का खुलासा हो गया है। जी हां फिल्म की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ के लुक और किरदार का खुलासा हो गया है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कटरीना कैफ का यह मोशन पोस्टर है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही है। कटरीना कैफ के इस मोशन पोस्टर को 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की प्रोड्क्शन कंपनी यश राज फिल्म्स और अभिनेता आमिर खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

 
Katrina Kaif first look released on Thugs of Hindostan
आमिर ने कटरीना के इस लुक को शेयर करते हुए फिल्म में उनके किरदार का भी खुलासा कर दिया है। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में उनके किरदार का नाम सुरैया है। आमिर ने ट्विट कर लिखा- 'सुरैया जान.... सबसे खूबसूरत ठग ! धूम ३ के वक़्त से मेरा दिल इनपे आया हुआ है... पर कहने की हिम्मत कभी नहीं हुई. कोई अगर इन्हें ये बता दे तो बड़ी मेहेरबानी होगी ;-)।' आमिर के फैंस उनके इस ट्विट को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif first look released on Thugs of Hindostan
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कटरीना कैफ के लुक से पहले अब तक अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और फिल्म में अंग्रेजी शासक की भूमिका निभा रहे कलाकार जॉन क्लाइव के लुक सामने आ चुके हैं। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में मौजूद सभी कलाकारों के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Katrina Kaif first look released on Thugs of Hindostan
आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर ठगों की परम्परा को निर्वाह करने वाली पीढ़ी के अगुवा बने हैं और अमिताभ बच्चन भी एक सीनियर समुद्री लुटेरे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed