{"_id":"5ff49bc68ebc3e31cb149a1c","slug":"actress-amisha-patel-instagram-account-recovered-after-being-hacked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बाद हुआ ठीक, नीदरलैंड से भेजी थी फर्जी लिंक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बाद हुआ ठीक, नीदरलैंड से भेजी थी फर्जी लिंक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स के अक्सर हैक होने की शिकायतें पुलिस के पास आती रहती हैं। हैकर्स सेलेब्स के अकाउंट्स को निशाना बनाते हैं क्योंकि ऐसा करना आसान होता है। अब हाल ही में महाराष्ट्र पुलिस में अभिनेत्री अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस ने तुरत- फुरत कार्रवाई करते हुए उनके अकाउंट को बहाल कर दिया है।
2 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल महाराष्ट्र पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ में अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को ठीक कर दिया है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है।
3 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि अभिनेत्री ने पुलिस को बताया था कि उन्हें कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर संदिग्ध रूप से इंस्टाग्राम की ओर से संदेश आया था और जब उन्होंने संदेश के साथ आए लिंक पर क्लिक किया तो वह एक फर्जी साइट पर पहुंच गईं, जिसके बाद अकाउंट पर से उनका नियंत्रण खो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमीषा पटेल
अधिकारी ने आगे बताया कि, 'उन्होंने सोमवार को शिकायत की। हैकर ने अकाउंट को ब्लॉक कर उस पर मौजूद सामग्री को डिलीट कर दिया था। हमने इंस्टाग्राम से संपर्क कर सभी सामग्री के साथ अकाउंट को बहाल करवा दिया है।'
विज्ञापन
5 of 5
अमीषा पटेल
वहीं अधिकारी ने हैकर की जानकारी देते हुए कहा कि, 'वह फर्जी लिंक नीदरलैंड के यूआरएल से भेजा गया था जबकि उसके आईपी एड्रेस की लोकेशन तुर्की मिली है। अभिनेता शरद केलकर ने भी इसी प्रकार अपने अकाउंट से नियंत्रण खो दिया है। उसे ठीक करने के प्रयास जारी है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।