{"_id":"65b7b52069893c72e1048987","slug":"actress-amy-jackson-gets-engaged-to-ed-westwick-shared-photos-on-social-media-read-details-here-2024-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amy Jackson: अभिनेत्री एमी जैक्सन ने एड वेस्टविक से की सगाई, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amy Jackson: अभिनेत्री एमी जैक्सन ने एड वेस्टविक से की सगाई, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग' जैसे फिल्मों के लिए मशहूर एमी जैक्सन ने स्विट्जरलैंड के गस्टाड में अभिनेता-संगीतकार एड वेस्टविक से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंगेतर के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं।
इस फोटोज में दोनों को काफी खुश देखा जा सकता है। एक तस्वीर मेंं वेस्टविक घुटने पर बैठकर अभिनेत्री को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ एमी ने कैप्शन में अपनी सगाई की पुष्टि कर दी है। कियारा आडवाणी, ओरी, अथिया शेट्टी, श्रुति हासन, सोफी चौधरी जैसे सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।
3 of 5
एमी जैक्सन, एड वेस्टविक
- फोटो : सोशल मीडिया
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने जून 2022 में किए गए एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान किया था। एड को लोकप्रिय सीडब्ल्यू नेटवर्क सीरीज 'गॉसिप गर्ल' में प्लेबॉय चक बास के रूप में उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता है। 2007 से 2012 तक इसका प्रसारण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमी जैक्सन, एड वेस्टविक
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने सिटकॉम 'व्हाइट गोल्ड' में भी अभिनय किया है। एड ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 में 'चिल्ड्रन ऑफ मेन' फिल्म से की थी। एमी की पहले होटल व्यवसायी जॉर्ज पानायटियोउ से सगाई हुई थी। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम एंड्रियास है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीक बब्बर, एमी जैक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
एमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'मद्रासपट्टिनम' से की थी। उन्होंने 2012 में प्रतीक बब्बर के साथ 'एक दीवाना था' से बॉलीवुड में कदम रखा। बाद में, उन्होंने 'येवडू', 'आई', 'थेरी', '2.0' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। 2024 में वह 'मिशन: चैप्टर 1' में नजर आई थीं। इसके बाद, वे विद्युत जामवाल अभिनीत 'क्रैक' में भी नजर आने वाली हैं।
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर ने खास अंदाज में सलमान को दिया धन्यवाद, पोस्ट साझा कर कही यह बात
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।