{"_id":"5caf3bb7bdec22143a67fe52","slug":"actress-and-congress-leader-slap-a-man-in-campaign-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस के साथ चुनावी कैंपेन में हुई बदतमीजी, पीछे मुड़कर शख्स को जड़ा जोरदार थप्पड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस के साथ चुनावी कैंपेन में हुई बदतमीजी, पीछे मुड़कर शख्स को जड़ा जोरदार थप्पड़
Thu, 11 Apr 2019 06:36 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
khushbu sundar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान हुए। इस बीच कांग्रेस नेता और एक्ट्रेस खुशबू सुंदर अपने एक वायरल वीडियो के चलते चर्चा में आ गई हैं । खबरों की मानें तो हाल ही में वो लोकसभा चुनाव की कैंपेनिंग कर रही थीं । तभी एक व्यक्ति ने उनके साथ बदतमीजी की । इस बदतमीजी के बाद खुशबू ने व्यक्ति को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया ।
khushbu sundar
खबर के अनुसार, रैली में हजारों लोग मौजूद थे । रैली के बाद खुशबू, रिजवान और शांतिनगर विधायक के साथ अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं। इसी दौरान खुशबू के पीछे चल रहे एक शख्स ने उनके साथ बदतमीजी कर दी । खुशबू को गुस्सा आ गया और उन्होंने पीछे मुड़कर उस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया ।
khushbu sundar
खुशबू के थप्पड़ मारने के बाद मामला बढ़ गया । इस बीच पुलिस आ गई और स्थिति को संभालने की कोशिश की । पुलिस उस व्यक्ति को भीड़ से अलग ले गई । वीडियो को सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था । बाद में खुशबू ने भी इसे रीट्वीट किया ।
Slaps Sounds Good #BoldLady forever Big big inspiration for every girls in these critical World @khushsundar ♥️🦁🔥👏🏼👏🏼👏🏼 https://t.co/z2qM8KgQ7P
— Jegan ebi (@jeganebenezar1) April 11, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
khushbu sundar
अरशद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने खुशबू के साथ बदतमीजी की। खुशबू ने भी अपने बचाव में उसे थप्पड़ जड़ दिया । इसके बाद पुलिस से दोषी व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
khushbu sundar
बता दें कि कि खुशबू लगभग 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं । उन्होंने तमिल के साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है । खुशबू फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं । इसके अलावा उन्होंने नसीब, लावारिस, कालिया, दर्द का रिश्ता, बेमिसाल जैसी कई हिट फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है ।