बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए थे। एक इंटरनेशनल मैगजीन ने अपने आर्टिकल में लिखा था कि प्रियंका और निक का शादी के 4 महीने बाद ही तलाक होने जा रहा है। प्रियंका, निक की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। इस खबर के वायरल होते ही प्रियंका की छोटी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का बयान आया। परिणीति ने इस आर्टिकल को फेक और बकवास बताया। इन खबरों की बीच अब प्रियंका और निक की डिनर डेट की तस्वीर सामने आई है।
निक जोनस का हाथ थामे देर रात रोमांटिक डिनर डेट पर निकलीं प्रियंका, तस्वीरों में दिखी केमिस्ट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में निक जोनस प्रियंका का ख्याल रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका इन दिनों निक के साथ लॉस एंजेलिस में है। दोनों की एक साथ डिनर डेट की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और खुश दिखे। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने डबल बेस्टेड स्कर्ट सूट पहना हुआ है। वहीं लाल रंग की लिपस्टिक प्रियंका पर काफी सूट कर रही है।
निक की बात करें तो वह जींस के साथ सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए नजर आए। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका लगभग सीढ़ियों से गिरती नजर आ रही थीं। यह वीडियो उस वक्त का है जब प्रियंका निक के साथ म्यूजिक कॉन्सर्ट से बाहर आ रही थीं।
वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका मीडिया को देख हैलो कर रही हैं। उनका ध्यान सीढ़ियों की तरफ नहीं होता और वह लगभग गिरने ही वाली होती हैं कि निक उन्हें अपनी बाहों में थाम लेते हैं। यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। इससे पहले निक का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
Her reaction 😂😂😂 god she's adorable 😂😂❤❤ @priyankachopra
A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on
वीडियो में निक, गोविंदा के गाने 'मेरी पैंट भी सेक्सी..' पर डांस करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को देख प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं। मजेदार बात यह है कि गाने के बोलों पर निक के डांस स्टेप्स भी फिट हो रहे हैं, जिससे देखने वाला भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।
A post shared by priyanka chopra jonas 💎 (@priyanka_choprajonas) on