फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्मिला-शत्रुघ्न को टिकट मिलते ही इस हीरोइन के राजनीति में आने की अटकलें तेज, उम्र 74 साल

Thu, 11 Apr 2019 06:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 11 Apr 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Rumours says After Urmila Shatrughan Sinha Sharmila Tagore may join congress Lok Sabha Election
Sharmila Tagore - फोटो : file photo

लोकसभा चुनाव के दौरान कई सेलिब्रिटीज ने पार्टियों का दामन थामा। इन सेलिब्रिटीज में उर्मिला मातोंडकर, हेमा मालिनी और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को टिकट भी मिला। वहीं कुछ सेलिब्रिटीज के नाम तो आए लेकिन वह सिर्फ अफवाह साबित हुए। इस बीच बॉलीवुड की एक और हीरोइन का नाम चुनावी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) हैं। खबरों की मानें तो शर्मिला टैगोर भी जल्द राजनीतिक सफर की शुरुआत कर सकती हैं। 

Rumours says After Urmila Shatrughan Sinha Sharmila Tagore may join congress Lok Sabha Election
Sharmila Tagore, Urmila and Shatrughan - फोटो : file photo

वायरल खबर के मुताबिक शर्मिला (Sharmila Tagore) कांग्रेस पार्टी की तरफ से गुरुग्राम से चुनाव लड़ सकती हैं। बीते काफी दिनों से यह खबर वायरल हो रही हैं। हालांकि पार्टी या फिर एक्ट्रेस की तरफ से इस बात का कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से हाल ही में उर्मिला मातोंडकर को उत्तर मुंबई से तो वहीं भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से टिकट मिला।

Rumours says After Urmila Shatrughan Sinha Sharmila Tagore may join congress Lok Sabha Election
sharmila tagore - फोटो : instagram

दरअसल, राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए है, इस कारण कांग्रेस के पास इस क्षेत्र में कद्दावर नेता का अकाल सा पड़ गया है। गत चुनाव में कांग्रेस को तीसरे नंबर रहते हुए करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण कांग्रेस की ओर से इस बार मोहम्मद मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी एवं सिने तारिका शर्मिला टैगोर को चुनावी दंगल में उतारने की चर्चा गर्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says After Urmila Shatrughan Sinha Sharmila Tagore may join congress Lok Sabha Election
sharmila tagore and mansoor ali khan - फोटो : file photo

उनको चुनाव में मैदान उतारने के पीछे तर्क दिए जा रहे है कि वह मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदुओं के भी वोट हासिल कर सकती है। इसके अलावा उनके पंजाबी समाज के भी अच्छे खासे वोट लेने की संभावना है। शर्मिला के बेटे सैफ की शादी करीना कपूर से हुई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि पंजाबी वोट भी उनके पाले में आ सकते हैं। शर्मिला ही नहीं इससे पहले भी कई सेलिब्रिटी के नाम की चर्चा हो चुकी है।

विज्ञापन
Rumours says After Urmila Shatrughan Sinha Sharmila Tagore may join congress Lok Sabha Election
salman, madhuri, akshay kumar - फोटो : social media

इन सेलिब्रिटीज में अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सलमान खान,सनी देओल का नाम शामिल है। इन सभी सितारों की चुनाव में उतरने की अफवाहें फैली थीं जो बाद में झूठी शामिल हो। माधुरी के चुनाव लड़ने की अफवाह तब फैली जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई थी। बाद में माधुरी ने इन सभी खबरों को मात्र अफवाह बताया था। फिल्मों की बात करें तो माधुरी दीक्षित की फिल्म 'कलंक' जल्द रिलीज होने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed