मशहूर अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां इन दिनों तबीयत खराब होने की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सांस लेने की तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उनके फैंस ने राहत की सांस तब ली जब सोमवार शाम को नुसरत अस्पताल से घर वापस आ गईं। जिसके बाद नुसरत के परिवारवालों ने उनकी तबीयत के बारे में बताया, उनके फैंस के लिए राहत की सांस ली।
नुसरत जहां ने खुद बताया, अब कैसी है तबीयत? वीडियो में हुआ खुलासा-कैसे पहुंची अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब खुद नुसरत जहां ने अपनी तबीयत के बारे में फैंस को बताया है। उन्होंने ट्विटर पर अपना वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने उनकी सलामती की कमाना करने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया है। नुसरत जहां ने वीडियो में कहा- 'आपके प्यार और आशीर्वाद से अब मैं बिल्कुल ठीक हूं। धूल-मिट्टी के कारण मुझे छोटा अस्थमा अटैक पड़ा था,जो डॉक्टर ने बताया। मैं जल्द फिर से काम पर वापस लौटूंगी।' नुसरत जहां का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ की सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Thank you all for your wishes, prayers, calls & messages. ❤️ pic.twitter.com/kTvCGcchEf
वहीं नुसरत जहां की तबीयत खराब होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट सामने आ रहे थे जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि नुसरत की तबीयत ड्रग्स लेने की वजह से खराब हो गई थी। हालांकि इन सभी सोशल मीडिया पोस्ट्स को नुसरत के परिवार की ओर से अफवाह बताया गया है। नुसरत जहां रविवार रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं अस्पताल की ओर से कहा गया कि नुसरत की तबीयत अब ठीक है लेकिन कुछ वक्त तक उन्हें दवाईयां लेनी पड़ेंगी।
इस पूरे मामले पर नुसरत के परिवार का कहना था कि नुसरत जहां को अस्थमा की समस्या पहले भी रह चुकी है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि पति निखिल जैन का जन्मदिन मनाने के बाद नुसरत ने ज्यादा मात्रा में दवा ले ली, जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई। बता दें कि नुसरत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर न सिर्फ अपने बल्कि अपने पति के साथ भी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके फोटोज काफी पसंद करते हैं। वहीं कई बार नुसरत अपने फोटोज को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं।
तबीयत खराब होने के चलते नुसरत जहां सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाई। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में नुसरत ने बसीरहाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। जहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शायंतन घोष को 3,50,369 वोटों से हराया था। चुनाव नतीजों के बाद नुसरत ने निखिल जैन के साथ 19 जून को शादी कर ली थी।