फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशा पारेख और अनूप जलोटा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, तस्वीरें आईं सामने

Tue, 16 Mar 2021 08:50 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Mar 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Actress Asha Parekha And Singer Anup Jalota Gets Covid 19 Vaccine In Mumbai
कोविड-19 वैक्सीन लगवाते हुए आशा पारेख और अनूप जलोटा - फोटो : Instagram

इन दिनों कोरोना महामारी के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं और पिछले दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स इसकी चपेट में भी आ चुके हैं। तो वहीं कुछ सेलेब्स कोविड-19 की वैक्सीन भी लगवा चुके हैं। अब इसी कड़ी में दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख और सिंगर अनूप जलोटा का नाम भी शामिल हो गया है। आशा पारेख और अनूप जलोटा की कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें दोनों कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Actress Asha Parekha And Singer Anup Jalota Gets Covid 19 Vaccine In Mumbai
अभिनेत्री आशा पारेख - फोटो : Instagram

78 वर्षीय आशा पारेख ने कोविड-19 वैक्सीन ले ली है, ये वैक्सीन उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में ली है। मुंबई के तादेव स्थित भाटिया अस्पताल के स्टाफ ने आशा को वैक्सीन की पहली डोज दी है। वैक्सीन लेते दौरान आशा पारेख ने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिया है।

Actress Asha Parekha And Singer Anup Jalota Gets Covid 19 Vaccine In Mumbai
सिंगर अनूप जलोटा - फोटो : Instagram

तो वहीं भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डेज लगवा ली है और लोगों से अपील की है कि, 'अगर कोरोना से बचना है तो वैक्सीन जरूर लगवाना है।' इतना ही नहीं, अनूप जलोटा ने ये भी कहा कि 28 दिनों के बाद एक बार फिर से उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। बता दें कि अनूप जलोटा ने वैक्सीन लगवाने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ये सब कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Asha Parekha And Singer Anup Jalota Gets Covid 19 Vaccine In Mumbai
अभिनेता मोहनलाल - फोटो : Twitter

इससे पहले साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने भी कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई थी। अभिनेता ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि, 'आज अमृत अस्पताल से कोविड वैक्सीन का पहला शॉट लगवाया। मैं भारत सरकार, स्वास्थ्य जगत, वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों और उन अस्पतालों का शुक्रिया अदा करता हूं, जो इस मुहीम को चलाने में मदद कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Actress Asha Parekha And Singer Anup Jalota Gets Covid 19 Vaccine In Mumbai
कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए परेश रावल और अनुपम खेर - फोटो : Twitter

बता दें कि आशा पारेख और अनूप जलोटा से पहले सैफ अली खान, कमल हसन, सतीश शाह, जॉनी लीवर, जितेंद्र, परेश रावल और अनुपम खेर जैसे कई सितारें भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई सेलेब्स वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed