फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: 40 की उम्र पार करने के बाद मां बनीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के बच्चे को दिया जन्म

Tue, 16 May 2023 12:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 16 May 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Actress became mother after age of 40 gauahar khan Neha Dhupia Amrita Dia Mirza Kareena Kapoor Bipasha Basu
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में अभिनय के दम पर कई अभिनेत्रियां अपनी खास जगह बना चुकी हैं। कई अभिनेत्रियां अपने करियर में पूरी तरह सेटल होने के बाद ही शादी का फैसला करती हैं। वहीं, कुछ अभिनेत्रियां शादी के बाद भी अपने करियर को बनाने के लिए मां बनने का फैसला देर से लेती हैं। कई एक्ट्रेस अपने करियर पर ध्यान देने के कारण 35 से 40 साल की उम्र में मां बनी हैं, जिनमें से एक हैं गौहर खान। गौहर हाल ही में मां बनी हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने 40 की उम्र में बच्चे को जन्म दिया।

Actress became mother after age of 40 gauahar khan Neha Dhupia Amrita Dia Mirza Kareena Kapoor Bipasha Basu
गौहर खान - फोटो : social media

गौहर खान
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं गौहर खान की। गोहर के घर हाल ही में किलकारियां गूंजी हैं। गौहर खान ने गुरुवार 11 मई को यह घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। 'बिग बॉस सीजन 7' की विनर रह चुकीं गौहर ने 39 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है।

Actress became mother after age of 40 gauahar khan Neha Dhupia Amrita Dia Mirza Kareena Kapoor Bipasha Basu
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर खान का। करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी की थी। साल 2016 में उन्होंने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया, उस समय अभिनेत्री 36 साल की थीं। फिर, वह 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनीं। साल 2021 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान उर्फ जहीर को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress became mother after age of 40 gauahar khan Neha Dhupia Amrita Dia Mirza Kareena Kapoor Bipasha Basu
बिपाशा बसु - फोटो : social media

बिपाशा बसु
इस लिस्ट में बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी शामिल हैं। बिपाशा ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ साल 2016 में शादी रचाई थी। शादी के सात साल बाद बिपाशा ने अपनी पहली बेटी 'देवी बसु सिंह ग्रोवर' को जन्म दिया। बिपाशा 47 साल की उम्र में मां बनी थीं।

विज्ञापन
Actress became mother after age of 40 gauahar khan Neha Dhupia Amrita Dia Mirza Kareena Kapoor Bipasha Basu
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस नेहा धूपिया इस लिस्ट में शामिल हैं। नेहा ने साल 2018 में अंगद बेदी के साथ शादी रचाई थी। 2018 में ही नेहा धूपिया मां बन गई थीं। उन्होंने 40 साल की उम्र में बेटी मेहर धूपिया बेदी को जन्म दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed