{"_id":"5e0efa9c8ebc3e881b4c3a2f","slug":"actress-bhumi-pednekar-will-do-cameo-role-in-ayushmann-khurrana-starrer-shubh-mangal-zyada-savdhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान के साथ फिर नजर आएंगी भूमि पेडनेकर, जानें कौनसी होगी फिल्म और क्या होगा किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान के साथ फिर नजर आएंगी भूमि पेडनेकर, जानें कौनसी होगी फिल्म और क्या होगा किरदार
मंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 03 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ayushman and bhumi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ एक बार फिर से फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में पर्दा साझा करने के लिए तैयार हैं। फिल्म शुभ मंगल सावधान में दमदार प्रदर्शन करने के बाद, भूमि इस फिल्म में भी अपना सहयोग जारी रखेंगी। इस फिल्म में भूमि सिर्फ एक मेहमान के तौर पर नजर आएंगी लेकिन यह उनकी पहली फिल्म से बिल्कुल अलग होगा।
2 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान
- फोटो : Social Media
फिल्म में भूमि का किरदार गढ़ने के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने कहा, 'भूमि पेडनेकर शुभ मंगल सावधान परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के बारे में हम बिना भूमि के सोच भी नहीं सकते। इस फिल्म में उनकी बहुत ही खास भूमिका होगी। हम खुश हैं कि उन्हें हम इस फिल्म में फिर से फिल्मा रहे हैं।'
3 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के दूसरे निर्माता भूषण कुमार ने कहा, 'हम भूमि को फिल्म में एक विशेष मेहमान के रूप में कलाकारों के साथ शामिल करने पर बहुत खुश हैं। भूमि का जुड़ाव कहानी की गुणवत्ता को और बढ़ाता है। वह एक अद्भुत अभिनेत्री हैं, और मुझे खुशी है कि वह हमारी इस फिल्म का भी हिस्सा हैं।' इस फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर अपने हिस्से की शूटिंग दो दिन के लिए बनारस में शूट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
neena gupta
एक परिवारिक मनोरंजक फिल्म होने के नाते, यह फिल्म प्यार, रिश्तों और समलैंगिकता से जुड़ी भावनाओं को उजागर करेगी। फिल्म में नीना गुप्ता, गजराज राव, जीतेन्द्र कुमार और मानवी गगरू ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Shubh Mangal Savdhan
बता दें कि वर्ष 2017 में आई आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की इसी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म शुभ मंगल सावधान ने अपने अनोखे विषय को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।