{"_id":"5d386d0e8ebc3e6d06302d47","slug":"actress-bidita-bag-walked-5-kms-barefoot-to-be-on-shooting-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नंगे पांव इस एक्ट्रेस ने किया 5 किलोमीटर का पैदल सफर, जानें क्या है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नंगे पांव इस एक्ट्रेस ने किया 5 किलोमीटर का पैदल सफर, जानें क्या है वजह
शोले गर्ल के नाम से मशहूर चुकीं दमदार अभिनेत्री बिदिता बाग के अपने काम के प्रति समर्पण की मिसालें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खूब दी जाती हैं। अपने किरदार को सही तरीके से पेश करने के लिए अपने कॉस्ट्यूम खुद ही डिजाइन कर लेना, जरूरत पड़े तो सेट पर दूसरे कामों में भी मदद कर देना, ऐन मौके पर किसी फिल्म की डबिंग में दिक्कत सामने आने पर दूर किसी शहर में बैठकर ऑन लाइन डबिंग करने जैसे उनके तमाम किस्से मुंबई के तकनीशियन अक्सर सुनाते रहते हैं। लेकिन, इस बार जो किस्सा सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है।
2 of 3
Bidita Bag
- फोटो : amar ujala
बिदिता बाग की एक फिल्म मोक्ष टू माया की शूटिंग का ये किस्सा फिल्म के निर्देशक ने सुनाया। हुआ यूं कि इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के अलवर में चल रही थी और शूटिंग के दौरान ही चुनाव घोषित हो गए। जिस दिन मतदान होना था उस दिन फिल्म की शूटिंग होटल से करीब पांच किलोमीटर दूर एक निर्जन स्थान पर होनी थी। बिदिता होटल से निकलीं तो उनकी गाड़ी को थोड़ी दूर बाद एक चेकपोस्ट पर रोक लिया गया। शूटिंग पर मौजूद सारे लोगों को ये पता चला तो यही माना गया कि शूटिंग शायद रद्द करनी पड़े। लेकिन, बिदिता ने सबको इंतजार करने को कहा।
3 of 3
Bidita Bag
- फोटो : amar ujala
पुलिस चेकपोस्ट पर ही बिदिता अपनी गाड़ी से उतरीं और पैदल ही शूटिंग लोकेशन की तरफ चल दीं। वहां मौजूद पुलिस वालों ने उनकी सुरक्षा को खतरा भी बताया लेकिन हौसले की धनी बिदिता नहीं मानी और करीब तीन किलोमीटर की दूरी पैदल ही चलते हुए वह लोकेशन तक पहुंच गईं। इस दौरान बिदिता को शहर के बाहर खेतों और पगडंडियों से होकर भी गुजरना पड़ा पर बिदिता हाथ में अपने हाई हील सैंडिल पकड़े नंगे पैर ही ये दूरी पूरी कर लोकेशन पर पहुंच गई और शूटिंग रद्द नहीं होने दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।