फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Chikhalia: 'सीता' ने रामायण ही नहीं कई फिल्मों में भी बिखेरा अभिनय का जलवा, राजनीति में भी दिखाया दम

Sat, 29 Apr 2023 08:01 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 29 Apr 2023 08:01 AM IST
विज्ञापन
Actress Deepika Chikhalia Birthday Know Some Unknown Facts About Ramayan Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा दीपिका चिखलिया को भला कौन नहीं जानता। रामानंद सागर के निर्देशन में बनी धारावाहिक रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर दीपिका ने घर घर में पहचान बनाई। उन्होंने रामायण ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल बंगाली भाषा की फिल्मों में भी काम किया। आज दीपिका के अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। तो चलिए इस मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं...

Actress Deepika Chikhalia Birthday Know Some Unknown Facts About Ramayan Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social media

बचपन से था अभिनय का शौक
29 अप्रैल 1965 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जन्मीं दीपिका को शुरू से ही एक्टिंग करना पसंद था। स्कूल में समय में भी उन्होंने कई नाटकों में भाग लिया। एक इंटरव्यू में दीपिका ने खुद बताया कि उनके पिता जी का ट्रांसफर कोलकाता में हुआ जहां वह चार साल रहीं। एक पार्टी के दौरान बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता उत्तम कुमार ने जब उन्हें देखा तो उन्होंने अपनी फिल्म में दीपिका को बाल कलाकार के रूप में लेने की बात कही। हालांकि, दीपिका बहुत छोटी थीं इसलिए उनके मम्मी पापा ने इसकी इजाजत नहीं दी। उनका मानना था कि इससे दीपिका की पढ़ाई लिखाई में बाधा आएगी।

Actress Deepika Chikhalia Birthday Know Some Unknown Facts About Ramayan Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social media

दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म सुन मेरी लैला से की थी। उनकी पहली ही फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की थी। इस फिल्म में दीपिका मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई थीं। उसके बाद दीपिका का करियर बहुत अच्छा चल रहा था। जब राजश्री प्रोडक्शन ने दीपिका को अपने ही एक धारावाहिक पेइंग गेस्ट के एक एपिसोड में काम करने के लिए पूछा तो दीपिका ने हां कर दिया। 

यह भी पढ़ें:  कन्नड़ अभिनेता शिव कुमार की पत्नी गीता ने थामा कांग्रेस का दामन, जल्द शुरू करेंगी प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Deepika Chikhalia Birthday Know Some Unknown Facts About Ramayan Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

राजश्री प्रोडक्शन के इस धारावाहिक के बाद दीपिका के पास दूसरे टीवी शोज की लाइन लग गई थी। उन्होंने रामानंद सागर के धारावाहिक विक्रम बेताल में शानदार काम किया। इस धारावाहिक की अलग-अलग छोटी-छोटी कहानियों में वह कई छोटे और बड़े किरदारों में नजर आईं। दीपिका ने भगवान दादा, चीख,  खुदाई, रात के अंधेरे में जैसी फिल्मों में काम किया। जिनमें उनके अभिनय को सराहा गया। बंगाली फिल्म आशा ओ भालोबाशा और 1992 में रिलीज हुई तमिल फिल्म नांगल में भी उन्होंने काम किया है।

यह भी पढ़ें: शुक्ल पक्ष में इस बार गुलजार, मणिरत्नम और रहमान से पंकज शुक्ल की गुफ्तगू

विज्ञापन
Actress Deepika Chikhalia Birthday Know Some Unknown Facts About Ramayan Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दीपिका ने राजनीति में हाथ आजमाया। 1991 में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रुप में गुजरात के वडोदरा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़कर जीता दीपिका ने राजा रणजीत सिंह गायकवाड को 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था।

यह भी पढ़ें:  'मैं ईमानदारी से कहूंगी कि जब मैं उनके...,' शहनाज संग कॉम्पिटिशन पर सोनम बाजवा ने तोड़ी चुप्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed