अभिनेत्री दीया मिर्जा कुछ समय से ज्यादा फिल्में नहीं कर रही हैं, लेकिन वो सामाजिक मुद्दों में अपनी राय रखने को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं । हाल ही में दीया मिर्जा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का हिस्सा बनीं । इस दौरान दीया ने जलवायु आपातकाल पर बातें कीं । अपनी बात कहते हुए दीया मिर्जा भावुक हो गईं और स्टेज पर ही रोने लगीं।
Dia Mirza : इवेंट में ये बात कहकर फूट-फूटकर रोने लगीं हीरोइन, वायरल हो रहा वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीया को रोता देख एक शख्स उन्हें टिशू पेपर लाकर देता है । जिस पर एक्ट्रेस कहती हैं, "धन्यवाद, मुझे पेपर की जरूरत नहीं है । " दीया मिर्जा की बातें सुनकर वहां मौजूद हर कोई उनके लिए जोरदार तालियां बजाना शुरू कर देता है। दीया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
Dia Mirza wont use paper but won’t mind driving gas guzzler Lexus SUV costing 2.3 crores as bigotry & duplicity is an attribute most commonly found in leftist liberals in India pic.twitter.com/Rwh4GY32y4
सभी दीया के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं । दीया मिर्जा जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता हैं और वो अक्सर बढ़ते प्रदूषण को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं । हाल ही में महाराष्ट्र में जंगल काटे जाने का दीया ने खुलकर विरोध किया था । इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया था ।
ईवेंट में एक्ट्रेस ने बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी 13 वर्षीय बेटी जियाना मारिया ओनोर ब्रायंट की एक विमान दुर्घटना में मौत पर दुख जताते हुए कहा, 'कल का दिन बहुत अच्छा था। हमने गणतंत्र दिवस मनाया। देर रात करीब 3 बजे उन्हें कोबी ब्रायन की हादसे में मौत की सूचना मिली। इसने मुझे भावुक कर दिया। हर दिन अलग-अलग घटनाएं होती हैं, जो हमें भावुक कर देती हैं। ब्रायन की मौत की खबर मिलने के बाद से ही मेरा ब्लड प्रेशर काफी लो था।'
श्रुति हासन का जन्मदिन और शहनाज-सिद्धार्थ में हुई सुलह, पढ़ें पांच खबरें