फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'Street Dancer 3d' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, कंगना की 'Panga' भी नहीं दिखा पा रही कमाल

Tue, 28 Jan 2020 12:33 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 28 Jan 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
panga and street dancer 3d forth day box office collection
स्ट्रीट डांसर 3डी, पंगा - फोटो : social media

वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं । दोनों ही फिल्में 24 जनवरी को रिलीज हुई थीं । दर्शकों को दोनों फिल्में पसंद आ रही हैं । लेकिन 'पंगा' उतना कलेक्शन नहीं कर पा रही है जितनी उससे उम्मीद थी । जानते हैं पहले सोमवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया । 

panga and street dancer 3d forth day box office collection
Street Dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai
पहले बात करते हैं फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की । इस फिल्म ने गणतंत्र दिवस के मौके पर काफी अच्छी कमाई की । यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हुए डांस मुकाबले पर आधारित है । फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया । ऐसे में फिल्म ने चार दिनों में 45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है । फिल्म ने पहले दिन 10.26 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन 13.21 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 17.76 करोड़ तक का कारोबार किया। 
panga and street dancer 3d forth day box office collection
street dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai

'स्ट्रीट डांसर 3डी' को भारत में 3700 स्क्रीन्स पर जबकि ओवरसीज में कुल 670 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा श्रद्धा कपूर नोरा फतेही, वरुण धवन, धर्मेंश येलंडे, पुनीत पाठक, सलमान युसुफ खान और राघव जुयाल हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
panga and street dancer 3d forth day box office collection
फिल्म पंगा में कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

'पंगा' की बात करें तो इस फिल्म की कमाई हर दिन गिरती जा रही है । फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 2.7 करोड़ था । वहीं दूसरे दिन की कमाई 5.61 करोड़ रुपये हुई थी। तीसरे दिन फिल्म ने 6.6 करोड़ का कारोबार किया। वहीं चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.25 करोड़ ही रह गया । इस हिसाब से फिल्म ने अब तक कुल 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में कंगना के अलावा ऋचा चड्ढा, मेघा बर्मन, स्मिता तांबे, नीना गुप्ता और जस्सी गिल हैं।

विज्ञापन
panga and street dancer 3d forth day box office collection
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
'पंगा' का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। भारत में 'पंगा' को 1450 और ओवरसीज में 450 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म का बजट 25 करोड़ बताया जा रहा है। कंगना की 'पंगा' कबड्डी खेल पर आधारित है। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है। 



आयुष्मान को 'गे' के किरदार में देख कैसा था बेटे का रिएक्शन, जवाब सुन भर आईं मां की आंखें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed