प्रियंका चोपड़ा दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2020) का हिस्सा बनीं। इसके बाद से हर तरफ उनके ड्रेस की चर्चा है। ग्रैमी 2020 से जुड़ी प्रियंका चोपड़ा की कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि भारतीय फैंस प्रियंका के इस लुक से बेहद नाराज हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। खैर प्रियंका की ड्रेस को लेकर हो रहा विवाद कोई पहली बार नहीं है। ऐसे कई मौके आए हैं जब प्रियंका को उनके ड्रेसिंस सेंस के लिए भारतीय यूजर्स की तरफ से आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो मौके।
Grammy से पहले Met Gala में भी ट्रोल हो चुकी हैं प्रियंका, यूजर्स ने लगाया था संस्कार भूलने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Met Gala 2019 में हुई जमकर ट्रोल
Met Gala 2019 में प्रियंका चोपड़ा अपने स्टनिंग लुक के साथ पिंक कारपेट पर शिरकत करने जब प्रियंका पहुंचीं तो भारत में मौजूद प्रियंका के फैंस उनके लुक से हैरान रह गए। प्रियंका का लिबास लोगों का ध्यान खींच रहा था। लोग उनके लुक का मजाक उड़ा रहे थे। प्रियंका के लुक पर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था- भूत पिशाच निकट नहीं आवै, महावीर जब नाम सुनावें।
PM के सामने छोटी ड्रेस पहन पहुंची थीं प्रियंका
कुछ समय पहले बर्लिन में प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई थी। प्रियंका पीएम मोदी से मिलने जब पहुंची थीं तो नी लेंथ ड्रेस पहन कर जा पहुंची थीं। इसके बाद वह सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हुई थीं। लोगों ने प्रियंका को ये तक कह दिया था कि उन्हें पीएम के सामने किस तरह के कपड़े पहन के जाना चाहिए ये सीखने की जरूरत है।
मेट गाला 2018 में भी ट्रोल हुई थीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला 2018 की थीम 'Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination' को फॉलो करते हुए ऐसी ड्रेस पहनी थी लेकिन इस आउटफिट को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। सोशल मीडिया पर प्रियंका पर मीम बनाए जाने लगे। बाद में ट्रोलर्स को भी प्रियंका ने जवाब दिया था।
कट्स वाले कपड़े पहनने की वजह से
इस तस्वीर में प्रियंका ने Dion Lee का ब्लू रंग का सूट पहना था। प्रियंका ब्लू कोट में काफी शानदार लग रही थी, लेकिन ड्रेस पर लगे कट्स के कारण उन्हें ट्रोल किया गया था। प्रियंका की ड्रेस में ऊपर लगे कट्स की तुलना एक यूजर ने बैटमैन की आंखों से की थी।