फिल्म 'एम एस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' की एक्ट्रेस दिशा पटानी को लेकर इंटरनेट का बाजार गरमा रहा है। दरअसल, उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे लेकर किसी मीडिया हाउस ने उसे अगली करार दिया है इसके एवज में दिशा ने उसे यह करारा जवाब दिया है....
खुद को 'UGLY' कहने पर बौखलाईं दिशा पटानी, बोलीं- स्कूल में क्या बोल्ड ड्रेस पहनकर जाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी की स्कूल टाइम की एक फोटो को किसी मीडिया हाउस ने अपने ऑफिशयल ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर 'UGLY' लिखा है। बता दें कि दिशा की यह फोटो सातवीं क्लास की है जिसमें वे एक प्रोजेक्ट करती दिख रही हैं।
ट्विटर अकाउंट पर फोटो के साथ यह बात भी लिखी है कि क्या आप दिशा पटानी की इस 'UGLY" लुक वाली फोटो पर यकीन कर सकते हैं? वहीं, दिशा को जब इस बारे में पता चला तो वह बौखला गईं और जवाब में उन्होंने उस मीडिया हाउस को ट्वविटर पर ही खरी-खोटी सुना डाली।
दिशा ने एक रीट्वीट करते हुए लिखा कि 'आप बिल्कुल सही हो, क्योंकि मुझे तो सातवीं क्लास में एक गाउन पहनकर और अच्छा सा हेयर स्टाइल बनाकर स्कूल जाना चाहिए था। तुम्हें ब्रेकिंग न्यूज बनाने के लिए इससे अच्छी कोई और खबर मिल ही नहीं सकती थी।'
You are absolutely right @news24tvchannel ! shouldve worn a beautiful gown and done up my hair n make up nicely before heading to my 7th std class. #sorryforbeinganuglychild P.s. you couldnt get a better breaking news than that? 🤣🤣👍🏻 pic.twitter.com/mJM228LdF1
बता दें कि कुछ दिन पहले दिशा को एक बीच पर बिकिनी में नये साल का जश्न मनाते हुए देखा गया था। लेकिन जैसे ही दिशा की यह बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए जिसमें एक शख्स ने तो उन्हें कपड़े पहनने तक की नसीहत तक दे डाली थी।