{"_id":"62cefeb3a9142402f5595246","slug":"actress-janhvi-kapoor-learn-bihari-language-for-her-upcoming-film-good-luck-jerry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jahnavi Kapoor: ‘गुडलक जेरी’ के लिए जान्हवी ने सीखी गालियां, ठेठ अंदाज देखकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jahnavi Kapoor: ‘गुडलक जेरी’ के लिए जान्हवी ने सीखी गालियां, ठेठ अंदाज देखकर रह जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
एक्ट्रेस जान्हवी के फैंस को उनकी फिल्म ‘गुड लक जेरी’ का लंबे समय से इंतजार है। अब दर्शकों का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि जान्हवी की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। सिद्धार्थ सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 29 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Trending Videos
2 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
फिल्म के लिए सीखी बिहारी भाषा
जान्हवी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने किरदार पर काफी मेहनत करती हैं। इस फिल्म के लिए भी जान्हवी ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ में राजस्थानी बोलने वाली जान्हवी इस फिल्म में बिहारी टोन में बात करती नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनका किरदार एक छोटे शहर की लड़की का है जिसकी वजह से उन्हें इसी लहजे में बात करने की ट्रेनिंग लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
बिहारी भाषा सीखने की बात खुद जान्हवी ने स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि गणेश सर और मिस्टर विनोद ने उन्हें इस भाषा को समझने में काफी मदद की। एक्ट्रेस ने बताया कि इसके लिए उन्होंने वर्कशॉप लीं, गाने सुने और तो और बिहारी में गाली देने की ट्रेनिंग भी ली। जान्हवी बताती हैं कि इस दौरान उन्हें काफी मजा आया। बिहारी भाषा सीखने की बात खुद जान्हवी ने स्वीकार की है। जान्हवी बताती हैं कि इस दौरान उन्हें काफी मजा आया।
4 of 4
गुड लक जेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ‘गुड लक जेरी’ तमिल फिल्म ‘कोलमावु कोकिला’ की रीमके है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो अपनी मां की बीमारी के इलाज के लिए काफी संघर्ष करती है। इस फिल्म में जान्हवी के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ और नीरज सूद भी अहम भूमिका में दिखेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी आखिरी बार फिल्म रूही में नजर आई थी। फिल्म में वह रूही अरोड़ा और अफसाना बेदी के किरदार में दिखी थीं। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इससे पहले नितेश ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।