सब्सक्राइब करें

Most Searched South Stars: बॉक्स ऑफिस पर कोई पास तो कोई रहा फेल, फिर भी गूगल सर्च में हिट रहे साउथ के ये सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 14 Jul 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Most Searched South Stars: From Mahesh Babu to Allu Arjun Rashmika Samantha Prabhas These South Indian Celebs Were mostly Searched in 2022
यश, सामंथा, अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

2022 की शुरुआत से ही सिनेमाघरों पर साउथ फिल्मों का दबदबा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को मिली अपार सफलता के कारण दर्शकों के दिलों में साउथ सिनेमा के सितारों ने भी बखूबी जगह बना ली है। कंटेंट, एक्शन और दमदार अदाकारी के कारण साउथ अभिनेता और अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग में दिन दुगनी-रात चौगुनी बढ़ोतरी हुई है। ये सितारे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों के कारण जमकर सुर्खियों में रहे हैं। अल्लू अर्जुन से लेकर समांथा रुथ प्रभु तक का नाम हर किसी की जुबान पर चढ़ चुका है। जहां अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म 'पुष्पा पार्ट 1' से लोगों के दिलों दिमाग पर राज किया, वहीं समांथा इस साल की शुरुआत में साउथ की दूसरी सबसे महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह जनवरी 2022 से जून 2022 तक गूगल पर दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली साउथ स्टार हैं। तो इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे साउथ एक्टर्स से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्हें इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

Trending Videos
Most Searched South Stars: From Mahesh Babu to Allu Arjun Rashmika Samantha Prabhas These South Indian Celebs Were mostly Searched in 2022
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial

काजल अग्रवाल
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वाली काजल अग्रवाल इस साल फिल्म 'आचार्य' में अभिनय करती नजर आई थीं। इस तेलुगू फिल्म में उनके साथ बाप-बेटे की सुपरस्टार जोड़ी चिरंजीवी और रामचरण मुख्य भूमिका निभाते दिखे थे। इस फिल्म के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब चर्चाओं में रही थी। उनके घर कुछ ही समय पहले बेटे का जन्म हुआ है। वह जून तक सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Searched South Stars: From Mahesh Babu to Allu Arjun Rashmika Samantha Prabhas These South Indian Celebs Were mostly Searched in 2022
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

सामंथा रुथ प्रभु
पिछले करीब 12 वर्षों से साउथ में अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन कर रही सामंथा रूथ प्रभु को आज देश-विदेश में सभी जानते हैं। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। लेकिन 'पुष्पा: द राइज' के आइटम नंबर 'ऊ अंतावा' के बाद उनकी पॉपुलैरिटी पहले से कईं ज्यादा बढ़ गई है। वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

Most Searched South Stars: From Mahesh Babu to Allu Arjun Rashmika Samantha Prabhas These South Indian Celebs Were mostly Searched in 2022
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अल्लू अर्जुन
फिल्म 'पुष्पा द राइज' में अपनी एक्टिंग, स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी से देश के लाखों दर्शकों के दिलों में बस चुके अभिनेता अल्लू अर्जुन की ख्याती बहुत बढ़ गई है। यह स्टाइलिश अभिनेता इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इसके साथ ही वह साउथ के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक भी हैं।

विज्ञापन
Most Searched South Stars: From Mahesh Babu to Allu Arjun Rashmika Samantha Prabhas These South Indian Celebs Were mostly Searched in 2022
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram/rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना
इन दिनों साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा द राइज' में बेहतरीन अभिनय करने के बाद वह अब शांतनु बागची की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनू' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी। इस साल वह सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले साउथ एक्टर्स में चौथे स्थान पर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed