रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह इस फिल्म को लेकर जोर-शोर से तैयारी में लगे हुए हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए भी काफी उत्साहित हैं। कुछ दिन पहले शमशेरा का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। इन दिनों वह अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों के मजेदार सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं।
Ranbir Kapoor: बड़े पर्दे पर 'पुष्पा राज' बनना चाहते हैं 'शमशेरा' के 'बाली', राजामौली के साथ फिल्म करने का ये है अनोखा प्लान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन