फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिया खान आत्महत्या केस में सूरज पंचोली के खिलाफ आरोप तय

Wed, 31 Jan 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
Actress Jiah Khan death case: Mumbai court Charges framed against actor Sooraj Pancholi
फाइल फोटो
जिया खान आत्महत्या मामले में अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ मुंबई के सेशन कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। इसके साथ ही न्यायाधीश केजी शिरभाटे ने सूरज पर जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत ट्रायल चलाने के आदेश दिए हैं।
Actress Jiah Khan death case: Mumbai court Charges framed against actor Sooraj Pancholi
Jiah Khan
हालांकि अदालत ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है, लेकिन इससे सूरज पंचोली की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान सूरज के वकील ने उनका बचाव करते हुए फिर दोहराया कि जिया ने खुद आत्महत्या की। उसमें सूरज पंचोली का कोई हाथ नहीं है।
Actress Jiah Khan death case: Mumbai court Charges framed against actor Sooraj Pancholi
jiah khan
आरोप पत्र के मुताबिक जिया खान तीन जून 2013 को अपने घर में फांसी पर लटकी मृत पाई गई थी। वह दो दिन से सूरज के घर पर रह रही थीं और उसी दिन अपने घर आईं थीं। सीबीआई के मुताबिक सूरज ने पूछताछ में कई तथ्य छुपाए और मनगढंत जानकारियां दी थी। सूरज ने पॉलीग्राफी और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाने से भी इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Jiah Khan death case: Mumbai court Charges framed against actor Sooraj Pancholi
ज‌िया खान
सीबीआई ने कहा कि जिया ने तीन पन्नों का पत्र मुंबई पुलिस को लिखा था जिसमें कथित तौर पर सूरज के साथ करीबी संबंध, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के बारे में लिखा था। जिया के खत के अनुसार सूरज की इन करतूत की वजह से ही उसे आत्महत्या करनी पड़ी। 
विज्ञापन
Actress Jiah Khan death case: Mumbai court Charges framed against actor Sooraj Pancholi
Jiah Khan
 इसके बाद पुलिस ने 10 जून 2013 को सूरज को हिरासत में ले लिया था। सूरज के जमानत पर रिहा होने के बाद अक्तूबर 2013 में जिया खान की मां राबिया खान ने बांबे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है, इसलिए मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed