फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब अमिताभ और सनी लियोन के साथ 24 घंटे दिल्ली में दिखाई देंगे वरुण धवन

Wed, 31 Jan 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
varun dhawan the youngest bollywood actor made a entry at madame tussauds
madame tusaaud
'जुड़वा-2' स्टार वरुण धवन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अमिताभ बच्चन और सनी लियोन जैसे बड़े कलाकारों के बाद अब दर्शक वरूण से भी 24 घंटे मुलाकात कर सकते हैं। बता दें, बॉलीवुड को अब तक 9 हिट फ़िल्में देने वाले युवा अभिनेता वरुण को हाल ही में एक नई उपलब्धी हासिल हुई है। 


 
varun dhawan the youngest bollywood actor made a entry at madame tussauds
madame tusaaud
दरअसल वरुण धवन का नाम अब उन हस्तियों में शामिल हो गया है जिनकी मूर्ति लंदन के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाईं गई है। खास बात यह है कि जब यह मूर्ति लोगों के सामने दिखाई जा रही थी तो उस वक्त वरुण भा अपने मम्मी-पापा के साथ मौजूद रहे। 
 
varun dhawan the youngest bollywood actor made a entry at madame tussauds
madame tusaaud
बता दें, हाल ही में इस मूर्ति के लिए हांगकांग में मैडम तुसाद म्यूजियम की टीम ने वरुण का नाप ल‍िया था। जिसके लिए टीम ने वरूण की आंखों को मैच किया,उनकी बॉडी शेप का नाप भी लिया गया। टीम ने वरुण का हेयर कलर मैच करने के अलावा क्ले पर उनके हाथ का साइज भी ल‍िया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan the youngest bollywood actor made a entry at madame tussauds
madame tusaaud
इससे पहले बॉलीवुड जगत से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रितिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, कटरीना कैफ के नाम भी मैडम तुसाद म्यूजियम के लिए चुने जा चुके हैं। इसके अलावा क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर की मूर्ति भी लगाकर उन्हें इज्ज़त दी गई है।
 
विज्ञापन
varun dhawan the youngest bollywood actor made a entry at madame tussauds
Varun Dhawan
बात अगर वरूण के फिल्मी करियर की करें तो वरुण की पिछली फिल्म जुड़वां 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई करके धमाल मचा दिया था। वहीं अगर बात उनकी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' की करे तो इस फिल्म ने भी 100 करोड़ रूपये का आंकडा क्रॉस किया था। फिलहाल वरूण अपनी आगामी फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed