फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' से दीपिका ने किया ऐसा कारनामा जो आजतक कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस न कर सकीं

Wed, 31 Jan 2018 08:05 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone now has the highest number of Rs 100 crore films
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी है। लंबे वीकेंड का फायदा फिल्म ने जमकर उठाया। तमाम विवादों और ड्रामे के बीच फिल्म 'पद्मावत' दीपिका पादुकोण के लिए लकी साबित हुई। यही नहीं 100 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस के मार्क के साथ अब ये फिल्म दीपिका की 7वीं 100 करोड़ रु के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन चुकी है।

 
Deepika Padukone now has the highest number of Rs 100 crore films
आज फिल्म रिलीज का छठवां दिन है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने 5 दिन में ही 146 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म साढ़े 222 करोड़ कमा चुकी है। 'पद्मावत' ने सबसे तेज 100 करोड़ी फिल्म होने का रिकॉर्ड बना लिया है।
 

 
Deepika Padukone now has the highest number of Rs 100 crore films
CHENNAI EXPRESS

आइए एक नजर डालते हैं दीपिका की उन फिल्मों पर जिन्होंने बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ या उससे ज्यादा का कारोबार किया। इसमें पहला नंबर 'चेन्नई एक्सप्रेस' का आता है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म उन सात बॉलीवुड फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने वर्ल्ड वाइड सबसे ज्यादा कमाई की। 'चैन्नई एक्सप्रेस' ने भी 'पद्मावत' की ही तरह 3-4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकाड़ा छू लिया था। फिल्म की कुल कमाई 227 करोड़ के आसपास थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone now has the highest number of Rs 100 crore films
RAAM LEELA

गोलियों की रासलीला, राम-लीला: संजय लीला भंसाली की यह फिल्म भी विवादों में घिरी थी। बाद में इसका नाम राम-लीला से बदलकर गोलियों की रासलीला किया गया। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। 'राम-लीला' ने 220 करोड़ का कारोबार किया। 100 करोड़ का आंकड़ा 10 दिनों में ही छू लिया था।

विज्ञापन
Deepika Padukone now has the highest number of Rs 100 crore films

हैप्पी न्यू ईयर: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री ने बॉक्सऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दीपिका की इस फिल्म ने भी 203 करोड़ का आंकड़ा छूआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed