पूरे देश में इस समय 17 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में लोगों को जरूरी काम से ही घर से निकलने की अनुमति है। बॉलीवुड के सितारे भी लॉकडाउन का अच्छे से पालन कर रहे हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। घर में बैठे ये सितारे #Ask के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब भी देते रहते हैं। #AskKajol के जरिए बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा काजोल ने भी अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया है।
काजोल को शाहरुख खान की ये बात है सबसे ज्यादा पसंद, अभिनेत्री ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#AskKajol के द्वारा काजोल के फैंस ने उनसे कई सवाल किए। फैंस के इन सवालों में से एक काजोल के सह कलाकार शाहरुख खान से जुड़ा हुआ था। काजोल के एक फैन ने उनसे पूछा कि, 'शाहरुख खान की आपको कौन सी बात सबसे ज्यादा पंसद है' ? इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें शाहरुख खान की ऊर्जा काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि, 'उनके पास काफी ऊर्जा है'।
काजोल के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पता हो कि शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड फिल्मों की शानदार और सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों ने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों जीता। इसके अलावा कोजाल से उनके एक फैन ने उनसे उनके अब तक से सबसे बेहतरीन किरदार के बारे में पूछा।
His amazing energy @iamsrk https://t.co/hVsX2R0cKx
काजोल के फैन ने उनसे पूछा कि, 'आपके करियर का सबसे पसंदीदा किरदार कौन सा रहा ?' काजोल ने फैन के इस सवाल के जवाब में अंजली बताया। उन्होंने जवाब में लिखा, 'मेरे सबसे पसंदीदा किरदार अंजली है। वह ज्यादातर मेरी तरह है'। सोशल मीडिया पर काजोल के ये सभी ट्वीट काफी वायरल हो रहे है। वहीं काजोल का अंजली किरदार उनकी सपुरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का है।
My most fav. character is Anjali. She's the most like me https://t.co/iActVQ4OsE
आपको बता दें कि फिल्म 'कुछ कुछ होता है' साल 1998 में आई थी। इस फिल्म में भी काजोल के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। वहीं इन दोनों के अलावा अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का निर्देशन करण जौहर ने किया था। यह फिल्म साल 1998 की शानदार फिल्मों में से थी।
पढ़ें: बेटे तैमूर की तस्वीर साझा कर ट्रोल हुई करीना, ट्रोलर्स ने उनके अंकल ऋषि कपूर की मौत को दिलाया याद