फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल ने 25 साल के फिल्मी करियर पर किया बड़ा खुलासा, सलाम करेंगे आप

Sun, 03 Dec 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Sun, 03 Dec 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
actress kajol says she never cancelled a shoot in her bollywood career
kajol

अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस काजोल ने खूब नाम कमाया। इंडस्ट्री में काजोल के काम की पहचान उनके प्रोफेशनल रवैये की वजह से भी है, जिसमें वह कोई कोताही नहीं बरतती।



पढ़ें: 'सेल्फी' के लिए काजोल को ट्रोल करने वालों को कमल हासन ने ट्विटर पर कही ये बात

actress kajol says she never cancelled a shoot in her bollywood career
kajol

काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आज उन्हें जो शोहरत मिली है वो पिछले 25 सालों की मेहनत है। काजोल ने बताया कि पिछले 25 सालों में उन्होंने कभी शूटिंग कैंसिल नहीं की।

actress kajol says she never cancelled a shoot in her bollywood career
kajol

काजोल ने कहा कि 'अगर एक दिन की भी शूटिंग कैंसिल होती है तो उससे लाखों का नुकसान होता है। अक्सर हम सुनते हैं कि किसी फिल्म की शूटिंग कैंसिल हो गई लेकिन ये गलत है। किसी की जेब से लाखों रुपए का नुकसान हो यह ठीक नहीं है। जब तक आप वक्त और दूसरों की इज्जत नहीं करते आप सफल नहीं हो सकते। मैं अपने काम की जिम्मेदारियों का आदर करती हूं। कई बार तबियत खराब होने के बावजूद मैं काम पर पहुंची और शूटिंग कैंसिल नहीं की।'

विज्ञापन
विज्ञापन
actress kajol says she never cancelled a shoot in her bollywood career
s

इंटरव्यू के अनुसार काजोल ने कहा कि 'बॉलीवुड में आपको अपने काम के लाखों रुपए मिलते हैं लेकिन इसके साथ आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। कई बार काम इतना जरुरी होता है कि आप कितने भी बीमार हों लेकिन आपको उसे खत्म करना ही है। बता दें कि काजोल ने अपने करियर की शुरुआत 'बेखुदी' फिल्म से की।'

विज्ञापन
actress kajol says she never cancelled a shoot in her bollywood career
kajol
हालांकि, काजोल ने आगे बताया कि 'एक बार उन्हें अपनी मजबूरी के आगे झुकना पड़ा। मेरी बेटी नायसा इतनी बीमार थी कि उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग को कैंसिल करवाना पड़ा था। उसे 104 डिग्री बुखार था, जिसके बाद मैंने अपने काम को न चुनकर अपनी बेटी को चुना और शूटिंग कैंसिल की।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed