{"_id":"602858dc99153e2b955d900a","slug":"actress-kangana-ranaut-and-sister-rangoli-wishes-grandpa-and-grandma-happy-61st-marriage-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना के दादा-दादी ने मनाई शादी की 61वीं सालगिरह, कुछ इस तरह एक्ट्रेस ने दी बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना के दादा-दादी ने मनाई शादी की 61वीं सालगिरह, कुछ इस तरह एक्ट्रेस ने दी बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 14 Feb 2021 04:32 AM IST
विज्ञापन
कंगना और उनके दादा-दादी
- फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत देश-दुनिया के मुद्दों को लेकर तो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती ही हैं, साथ ही आए दिन अपनी फैमिली फोटोज भी अपलोड करती रहती हैं। इसी बीच सोमवार को कंगना ने अपने दादा-दादी की तस्वीरें साझा कीं।
Trending Videos
कंगना के दादा-दादी
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा कि आज मेरे दादा कर्नल अमर सिंह और सिमरोह दादी जी अपनी शादी की 61वीं सालगिरह मना रहे हैं। फैमिली ग्रुप से मुझे ये तस्वीरें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंगना के दादा
- फोटो : ट्विटर
कंगना ने दादाजी की ओर इशारा करते हुए लिखा कि आर्मी मैन बहुत चार्मिंग होते हैं और मेरे दादा जी 90 की उम्र में भी हैंडसम दिखते हैं। दोनों को सालगिरह की बधाई।
कंगना के दादा-दादी
- फोटो : ट्विटर
कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी दादा-दादी को बधाई दी है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 61 साल बाद भी आपकी शादी ऐसी लगती हैं जैसे अभी अभी हुई हो। शादी संज्ञा नहीं ब्लकि क्रिया होती है। यह वो नहीं है जो आपको मिलता है बल्कि यह आप करते हैं। आपने हमें विश्वास दिलाया कि आत्मा एक है, अंतर सिर्फ शरीर का है। हमारे दादा कर्नल अमर सिंह और दादी को 61वीं सालगिरह की बधाई।
विज्ञापन
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
मालूम हो कि कंगना रणौत इन दिनों किसान आंदोलन पर अपना पक्ष रखने और उसके बाद अपनी काबिलियत पर किए गए ट्वीट्स के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने साफ कहा था कि वे हॉलीवुड एक्ट्रेस मर्ली स्ट्रीप, गैल गडॉट और टॉम क्रूज से भी बेहतर हैं।
