फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: देश के नाम पर चल रही बहस पर कंगना ने साझा किए विचार, बोलीं- भारत कहने पर करती हूं बेहतर महसूस

Wed, 20 Sep 2023 06:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Sep 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Actress kangana ranaut shares her views on India Bharat Name debate Details Inside
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने हाल ही में चल रही इंडिया बनाम भारत की बहस पर अपने विचार रखे हैं। शुरुआत से ही 'भारत' नाम की वकालत करने वाली अभिनेत्री ने एक बातचीत में कहा कि यह सिर्फ एक विकल्प है। टाइम्स नाउ के साथ एक साक्षात्कार में कंगना ने खुलासा किया कि वह भारतीय दिखने से बचने के लिए शॉर्ट्स और ऐसी पश्चिमी पोशाकें पहनती थीं। अभिनेत्री ने बताया कि उस समय वह भारतीय के अलावा कुछ भी दिखना चाहती थीं।

Shubhneet Singh: शुभनीत सिंह का 'स्टिल रोलिन' भारतीय दौरा रद्द, बुक माय शो ने साझा की जानकारी

 

Actress kangana ranaut shares her views on India Bharat Name debate Details Inside
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए था, क्योंकि तब हमारे देश को एक गरीब देश माना जाता था। अब मुझे अपनी संस्कृति पर गर्व है और अब मुझे साड़ी पहनने का मन करता है। इसलिए, जब आपको अपनी संस्कृति के महत्व का एहसास होता है, तो आपके पास इसे अपनाने का विकल्प होता है। हमारा देश उच्च विवेक की ओर जा रहा है, जहां नागरिक वह बनना चुन सकते हैं जो वे बनना चाहते हैं। किसी को भी इन्हें आप पर थोपने की जरूरत नहीं है। 

Actress kangana ranaut shares her views on India Bharat Name debate Details Inside
कंगना रणौत - फोटो : Social media

आगे बताते हुए उन्होंने कहा, ''मुझे अब भारत कहना बेहतर लगता है, लेकिन कई बार मैं इंडिया कहती हूं, जब जुबान फिसल जाती है। मैं इससे न तो नफरत या घृणा नहीं करता हूं। वह भी हमारा अतीत है।" अभिनेत्री ने यहां तक कहा कि वह राजनीतिक रूप से जागरूक व्यक्ति नहीं हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि वह समाचार भी नहीं देखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress kangana ranaut shares her views on India Bharat Name debate Details Inside
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले कंगना ने इंडिया और भारत की बहस को लेकर एक पोस्ट भी साझा किया था। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर एक लंबा नोट साझा करते हुए  बताया था कि भारत नाम इंडिया से अधिक सार्थक क्यों है? उन्होंने लिखा था, “इस नाम में (इंडिया) प्यार करने जैसा क्या है? सबसे पहले, वे 'सिंधु' का उच्चारण नहीं कर सके तो उसको बिगाड़ा के 'इंडस' कर दिया। फिर कभी हिंदोस कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके इंडिया बना दिया।” 

विज्ञापन
Actress kangana ranaut shares her views on India Bharat Name debate Details Inside
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, “महाभारत के समय से कुरुक्षेत्र के महान युद्ध में भाग लेने वाले सभी राज्य भारत नामक एक महाद्वीप के अंतर्गत आते थे तो वे हमें इंदु सिंधु क्यों कह रहे थे?? साथ ही, भारत नाम इतना सार्थक है। इंडिया का अर्थ क्या है?” अभिनेत्री ने निष्कर्ष निकाला, “मुझे पता है कि वे रेड इंडियन कहते थे, क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम होता था, उन्होंने हमें इंडियन नाम दिया, क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी। पुराने जमाने में भी शब्दकोशों में इंडियन का अर्थ गुलाम बताया जाता था। हाल ही में इसे बदल दिया गया है। इसके अलावा, यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।” 
TV Actresses: शहनाज गिल से लेकर राखी सावंत तक, ये हसीनाएं नेशनल टेलीविजन पर उड़ा चुकी हैं शादी का मजाक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed