फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangna Ranaut: कंगना ने फिर किया यूपी के मुख्यमंत्री का समर्थन, लिखा-योगी जीतेगा तो यूपी जीतेगा

Wed, 23 Feb 2022 02:07 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 23 Feb 2022 02:07 PM IST
सार

कंगना रणौत खुलकर बीजेपी का समर्थन करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री आए दिन अपने सोशल मीडिया में योगी आदित्यनाथ के समर्थन में पोस्ट कर रही हैं। 

विज्ञापन
Actress Kangna Ranaut supports UP CM Yogi Adityanath shares status on social media
कंगना रनौत - फोटो : Instagram

कंगना रणौत को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वो आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल-फिलहाल वो यूपी चुनाव में अपनी सक्रियता के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। वे सोशल मीडिया पर लगतार बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील करती नजर आ रही हैं। एक बार फिर कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली है, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की एक वीडियो डाली है। वहीं उन्होंने एक स्टे्टस भी डाला, जिसमें उन्होंने योगी सरकार का समर्थन किया है। कंगना ने स्टेट्स में लिखा "अब ना सोएगा कोई भूखे पेट, योगी सरकार उत्तर प्रदेश के लिए सुख और समृद्धि का है संकेत। योगी सरकार ने पांच वर्षों में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया है। गरीब जरुरतमंदों के घरों में चूल्हा जलाया है। योगी जीतेगा तो UP जीतेगा।"


 
Actress Kangna Ranaut supports UP CM Yogi Adityanath shares status on social media
कंगना का स्टेट्स - फोटो : Instagram

इससे पहले कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह भाजपा सरकार को वोट करने की अपील करती नजर आई थी। वीडियो में अभिनेत्री कह रही हैं कि नमस्ते दोस्तों, हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं। इस चुनावी कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हथियार वोट है। याद रखें हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर वापस लाना है, इसलिए भर-भर के वोट दें। वहीं कंगना 10 फरवरी को यूपी चुनाव के पहले चरण में पीएम मोदी के साथ योगी की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि उन्हें पराजित कौन करेगा, जिनके रक्षक राम हैं। अंतिम विजय हमारी ही होगी, ये तय है। 

Actress Kangna Ranaut supports UP CM Yogi Adityanath shares status on social media
कंगना रनौत - फोटो : Instagram

इससे पहले उन्होंने योगी सरकार के योजनाओं को गिनवाते हुए पोस्ट शेयर किया था। कंगना ने लिखा कि" मिशन शक्ति से हुई महिलाएं सुरक्षित, बेटियों को मिला पढ़ने-लिखने, आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बन घूमने की पूरी आजादी। आधी आबादी को मिला पूरा सम्मान, योगी सरकार ने यूपी का बढ़ाया मान, जिसने उठाया है महिला बच्चियों की सुरक्षा का बीड़ा, जिसने किया है यूपी का विकास और ऊंचा नाम, जिसने लगाया है गुंडागर्दी और अपराधियों पर लगाम, आओ मिलकर करें सम्मान, योगी ने किया है उपयोगी काम।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Kangna Ranaut supports UP CM Yogi Adityanath shares status on social media
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media

कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका शो लॉकअप इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। कंगना इस रियलिटी शो को होस्ट कर रही हैं। इस बार कंगना कुछ ऐसा लेकर आ रही हैं जो काफी कॉन्ट्रोवर्शियल हो सकता है। इस शो में कौने-से कलाकार कंगना की जेल में कैद होने वाले हैं। मेकर्स भी दर्शकों की दिलचस्पी को बढ़ाने के लिए धीरे-धीरे सदस्यों के नाम के ऊपर से पर्दा उठा रहे हैं। राखी सावंत ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उनके एक्स-हसबैंड रितेश को कंगना का शो लॉकअप ऑफर किया गया था। हालांकि राखी सावंत ने यह नहीं बताया कि रितेश ने इस शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं। 

विज्ञापन
Actress Kangna Ranaut supports UP CM Yogi Adityanath shares status on social media
कंगना रनौत - फोटो : Instagram
शो में कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी दिखेंगे। बता दें कि एकता कपूर का यह शो एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी एप पर 27 फरवरी से प्रसारित किया जाएगा। दर्शक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के इस रिएलिटी शो का लुत्फ उठा पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed