{"_id":"5df072988ebc3e87bb5b471e","slug":"actress-kimi-katkar-birthday-special-know-why-she-leave-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन की इस हीरोइन ने बॉलीवुड में किए थे बोल्ड सीन, 27 साल में इतनी बदल गई रंगत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन की इस हीरोइन ने बॉलीवुड में किए थे बोल्ड सीन, 27 साल में इतनी बदल गई रंगत
अमिताभ बच्चन की 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल को कौन भूल सकता है । साल 1991 में आई फिल्म 'हम' में किमी काटकर ने बिग बी के साथ रोमांस किया था । आज इसी 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल यानी किमी काटकर का बर्थडे है। किमी काटकर आज अपना 54वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । किमी काटकर 80 और 90 के दशक की बोल्ड हीरोइनों में से एक थीं ।
पहली फिल्म थी 'पत्थर का दिल'
2 of 6
kimi katkar
1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी । इस फिल्म में किमी काटकर ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था । इसके बाद किमी को फिल्म 'Adventures of Tarzan' में लीड रोल मिला। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी लेकिन किमी को इससे पहचान मिली थी ।
फिल्मों में दिए बोल्ड सीन
3 of 6
kimi katkar
फिल्म में किमी ने इतने बोल्ड सीन दिए कि उनकी इमेज एक सेक्सी हीरोइन की बन गई । इस फिल्म के बाद किमी की झोली में कई सारी हिट फिल्में गिरीं । इसमें 'खून का कर्ज', 'जैसी करनी वैसी भरनी', 'गैर कानूनी' और 'मेरा लहू' जैसी फिल्में शामिल हैं । 1991 में फिल्म 'हम' किमी की सबसे बड़ी हिट थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी फिल्म थी 'हमला'
4 of 6
kimi katkar
इस फिल्म के बाद किमी ने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया था । किमी की आखिरी फिल्म 'हमला' थी जो 1992 में रिलीज हुई थी । किमी ने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' में काम करने से मना कर दिया था । इसके बाद इस फिल्म में किमी की जगह राम्या कृष्णन को साइन कर लिया गया था ।
विज्ञापन
फिल्मों से बना ली थी दूरी
5 of 6
Anil Kapoor Kimi Katkar
- फोटो : twitter
फिल्मों से दूर जाने की वजह किमी की शादी थी । किमी ने 1992 में फोटोग्राफर और ऐड फिल्म मेकर शांतनु शौरी से शादी कर ली थी । शादी के बाद किमी मेलबर्न में सेटल हो गईं । किमी का एक बेटा सिद्धार्थ भी है । कुछ समय बाद किमी पुणे में आकर रहने लगीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।