फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पकंज त्रिपाठी के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी कृति सेनन, 'पानीपत' में अपने किरदार पर कही ये बात

Sat, 21 Dec 2019 06:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Dec 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Actress Kriti Sanon Wanna do some creative roles after arjun kapoor sanjay dutt Starrer Panipat
Kriti Sanon - फोटो : instagram

कृति सेनन अब फिल्मों में कुछ अलग किरदारों की तलाश में हैं। हाल ही में वह फिल्म 'पानीपत' में मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ की पत्नी पार्वती बाई की भूमिका में नजर आई थीं। जहां फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से औसत प्रतिक्रिया मिली, वहीं एक मराठी महिला के रूप में कृति के प्रदर्शन को बहुत सराहा गया। और अभिनेत्री के हथियार चलाने के कौशल ने भी दर्शकों का ध्यान खूब अपनी ओर खींचा।

Actress Kriti Sanon Wanna do some creative roles after arjun kapoor sanjay dutt Starrer Panipat
Kriti Sanon - फोटो : instagram

वह कहती हैं, 'मैं एक पंजाबी लड़की हूँ और मैंने कभी भी महाराष्ट्रियन के रूप में खुद की कल्पना नहीं की थी, लेकिन प्रतिक्रिया बहुत जबरदस्त रही है। मुझे लगता है कि अब मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बहुत बाहर निकलना चाहिए।'

Actress Kriti Sanon Wanna do some creative roles after arjun kapoor sanjay dutt Starrer Panipat
Panipat - फोटो : social mumbai

वह आगे कहती हैं, 'मैं बहुत खुश हूं क्योंकि एक अभिनेता के रूप में जब आपके काम पर ध्यान दिया जाता है और उसकी सराहना की जाती है, तो यह आपको और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करता है। मैं और ज्यादा अलग भूमिकाएं करना चाहती हूं, और मेरे लिए, पानीपत पूरी तरह से नई और अलग थी।' कृति और आगे कहती हैं कि अब तक जितने भी किरदार उन्होंने निभाए हैं, उनमें पार्वती बाई सबसे अलग हैं क्योंकि यह ऐतिहासिक किरदार पर आधारित उनकी पहली फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Kriti Sanon Wanna do some creative roles after arjun kapoor sanjay dutt Starrer Panipat
kriti sanon - फोटो : instagram

हालांकि कृति के काम को उन सभी फिल्मों में सराहा गया है, जो अब तक उन्होंने की हैं। अभिनेत्री अब ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं, जिनके लिए मजबूती से तैयारियों की आवश्यकता होती है। कृति ने कहा, 'मैं एक ऐसा किरदार निभाना चाहती हूं, जिसकी कल्पना मैं खुद नहीं कर सकती। मैं अब ऐसे किरदारों की तलाश में हूं।'

विज्ञापन
Actress Kriti Sanon Wanna do some creative roles after arjun kapoor sanjay dutt Starrer Panipat
kriti sanon

कृति सेनन अब अपनी आने वाली फिल्म 'मिमी' में दिखाई देंगी। यह फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है। इनके अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और साई ताम्हणकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed