90 के दशक के मशहूर गायक कुमार सानू की बेटी शैनन भी एक बेहतरीन गायिका हैं। शैनन अभी तक कई गायकों के साथ गाने गा चुकी हैं। कुमार सानू के फैंस भी दोनों को साथ में जरूर सुनना चाहते होंगे लेकिन कुमार सानू खुद बेटी के साथ गाना नहीं चाहते हैं।
बेटी के साथ नहीं गाना चाहता 90 के दशक का ये मशहूर गायक, खुद बताई वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार सानू से पूछा गया कि क्या वो अपनी बेटी के साथ गाना गाएंगे? उन्होंने कहा कि 'हमने इट्स मैजिकल गाना साथ गाया है। मैंने हिंदी में गाया है और उसने अंग्रेजी में गाया है। मैं उसके साथ रोमांटिक गाना नहीं गाना चाहता हूं। हमारा बाप-बेटी का रिश्ता है ऐसे में अच्छा है कि हम रोमांटिक गाने एक साथ ना गाएं।'
कुमार सानू ने आगे कहा कि 'उसने सोनू निगम और शान के साथा गाना गाया है। शैनन ने एकता कपूर की एक फिल्म में हिमेश रेशमिया के साथ अपनी आवाज दी है।' बता दें कि शैनन ने साल 2018 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अमेरिका में एक गाना अ लॉन्ग टाइम गाया था। जिसे जस्टिन बीबर के सहयोगी Poo Bea ने प्रोड्यूस किया था और लिखा था।
90 के दशक में मशहूर रहे कुमार सानू की आवाज अब कम ही गानों में सुनाई देती है। कुमार सानू ने आजकल के गानों पर कहा कि 'मुझे आज की जनरेशन की नई धुन बहुत पसंद नहीं आती। भारतीय मेलेडी में बदलाव और अमेरिकनाइज करना पसंद नहीं है। इस वजह से इन गानों की कोई शेल्फ लाइफ नहीं होती है।'
साल 2001 में कुमार सानू ने शैनन को गोद लिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'मुझे नहीं पता था कि लोग इन सब चीजों पर कैसे रिएक्ट करेंगे लेकिन अब ये सभी जानते हैं। शैनन पर मुझे गर्व है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह मेरी रियल बेटी है या नहीं।' बेटी के गायिकी के करियर पर कुमार सानू ने कहा- 'हॉलीवुड में मुझे कई लोग सिर्फ मेरी बेटी के कारण ही जानते हैं।'
करोड़ों में फैला सनी लियोनी का कारोबार, फिल्मों के अलावा ऐसे होती है कमाई