{"_id":"6577c636893b325b2a08d83b","slug":"actress-madhoo-messaged-ranbir-kapoor-mother-neetu-kapoor-after-watching-animal-told-about-roza-connection-2023-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Animal: एनिमल देखने के बाद मधु ने रणबीर की मां नीतू को किया मैसेज, बताया था फिल्म का रोजा से कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Animal: एनिमल देखने के बाद मधु ने रणबीर की मां नीतू को किया मैसेज, बताया था फिल्म का रोजा से कनेक्शन
रणबीर कपूर की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 444 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर का एक्शन अवतार देख लोग काफी हैरान है। फैंस के साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस लिस्ट में मधु का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में उन्होंने एनिमल देखने के बाद इस फिल्म की जमकर तारीफ की।
एक बातचीत में एक्ट्रेस मधु ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने एनिमल रिलीज होने के तुरंत बाद ही इसे देख लिया था। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वे तुरंत नहीं पहचान पाई कि एक स्पेशल सीक्वंस में उनका गाना भी इस्तेमाल किया गया है।
3 of 5
मधु
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कुछ ही सेकंड में उन्हें पता चल गया कि वह संगीत रोजा का था। एनिमल में रोजा के जिस पार्ट के म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है, मूल फिल्म में अरविंद स्वामी और मधु बर्फ पर डांस कर रहे हैं। अभिनेत्री ने बताया कि थिएटर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने तुरंत रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को एक मैसेज भेजकर यह जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मधु
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने नीतू से फिल्म और रणबीर कपूर की दमदार परफॉर्मेस की जमकर तारीफ की। साथ ही, रोजा के संगीत को शामिल करने पर सुखद आश्चर्य भी व्यक्त किया। मधु ने खुशी व्यक्त की कि 'एनिमल' ने मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म के संगीत को नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए फिर से पेश किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।