फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: ऑडिशन में रिजेक्ट हो चुके हैं बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे, लिस्ट का आखिरी नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Mon, 11 Dec 2023 10:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Dec 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Stars Who Failed in Auditions Animal actor Ranbir Kapoor Anushka Sharma Vicky Kaushal Alia Bhatt Ranveer singh
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

अस्वीकृतियां कभी भी किसी को अच्छी नहीं लगतीं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप दुनिया को क्या बताते हैं या दूसरे आपको क्या बताते हैं, कोई भी कभी भी इसका सामना करने के लिए तैयार नहीं होता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हम हमेशा असफलता के लिए खुद को तैयार करने के बजाय कुछ कर दिखाने की मानसिकता के साथ आगे बढ़ते हैं। मौजूदा समय में हम जिन कई बॉलीवुड सुपरस्टारों को जानते हैं, वे स्टार बनने से पहले न चाहते हुए भी अस्वीकृति का स्वाद चख चुके हैं। आइए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में...


Ruchita Dhiman: कॉरपोरेट में सब एक दूसरे को गिराने में लगे रहते हैं, रंगमंच सबको कुछ नया रचने की सीख देता है

Stars Who Failed in Auditions Animal actor Ranbir Kapoor Anushka Sharma Vicky Kaushal Alia Bhatt Ranveer singh
'डॉन 3' में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह

गोलियों की रासलीला राम-लीला, पद्मावत, सिम्बा, गली बॉय जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले रणबीर कपूर की इंडस्ट्री में शुरुआत संघर्ष से भरी रही। निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि शैतान के ऑडिशन के दौरान रणवीर को रिजेक्ट कर दिया गया था। कथित तौर पर उन्हें बॉम्बे वेलवेट से भी खारिज कर दिया गया था, क्योंकि कोई भी उन पर अपना पैसा नहीं लगाना चाहता था।

Stars Who Failed in Auditions Animal actor Ranbir Kapoor Anushka Sharma Vicky Kaushal Alia Bhatt Ranveer singh
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने उड़ता पंजाब, राजी और गली बॉय जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से अपनी योग्यता साबित की है। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि आलिया ने कथित तौर पर 17 साल की उम्र में वेक अप सिड के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन फिल्म के लिए रोल पाने में वे असफल रहीं। कुछ साल पहले ऑडिशन की एक क्लिप ऑनलाइन लीक हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Who Failed in Auditions Animal actor Ranbir Kapoor Anushka Sharma Vicky Kaushal Alia Bhatt Ranveer singh
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल

विक्की बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं। सैम बहादुर में उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। मसान, राजी, मनमर्जियां और उरी जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से लोगों के दिल जीत चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की ने कथित तौर पर भाग मिल्खा भाग के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन बात नही बन सकी थी। 

विज्ञापन
Stars Who Failed in Auditions Animal actor Ranbir Kapoor Anushka Sharma Vicky Kaushal Alia Bhatt Ranveer singh
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से उन्होंने शाहरुख खान के अपोजिट डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म से पहले वे 3 इडियट्स के रोल के लिए ऑडिशन दे चुकी थीं। हालांकि, रोल पाने में वे असफल रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed