रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। लोग सभी कलाकारों की एक्टिंग की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबर्दस्त कमाई कर रही है। अब तक इसने 700 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। एनिमल से पहले और भी कई भारतीय फिल्मों के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है।
Year Ender: 2023 में इन फिल्मों ने किया 600 करोड़ से ज्यादा का कारोबार, लिस्ट में एनिमल भी हुई शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2023 की शुरुआत पठान से हुई थी। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म से शाहरुख खान ने चार साल बाद वापसी की थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म में किंग खान का एक्शन अवतार देख फैंस भी हैरान रह गए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 1,050.3 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था।
सनी दओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की गदर 2 इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक हैं। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिली थी। कम बजट मे बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ से अधिक कारोबार कर पठान को पीछे छोड़ दिया था। वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 691 करोड़ के आसपास था।
एटली के निर्देशन में बनी जवान शाहरुख खान की इस साल की दूसरी फिल्म थी, जिसने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिली थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने रिलीज के बाद तूफान मचा दिया था। सभी भाषाओं को मिलाकर यह फिल्म केवल भारत में ही 600 करोड़ का बिजनेस करने मे कामयाब रही थी। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1160 करोड़ था।
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी लियो का भी इस साल दबदबा देखने को मिला। फिल्म मे विजय मुख्य भूमिका में नजर आए थे। देश के साथ विदेश में फिल्म का क्रेज देखने को मिला था। इस फिल्म ने 600 करोड़ से अधिक का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
MONDAY FLASHBACK: जब बजट की कमी के चलते रोक दी गई थी हेमा मालिनी की फिल्म, तब खुद ड्रीम गर्ल ने दिया था समाधान