फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: हैट लगाकर मलाइका अरोड़ा ने शेयर की वीडियो, रेड ड्रेस में लग रहीं कमाल

Sun, 25 Sep 2022 06:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 25 Sep 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
Actress Malaika Arora Shares a post in red outfit goes viral on social media
Malaika Arora - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खूब सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन वह किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपने स्टाइलिश फोटोज और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। उनके पोस्ट खूब वायरल होते हैं। एक बार फिर मलाइका ने एक पोस्ट साझा किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।

Actress Malaika Arora Shares a post in red outfit goes viral on social media
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल मलाइका ने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा है। मलाइका लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने हैट लगा रखी है और एक हाथ से वह स्टाइल में हैट को पकड़े हुए हैं। मलाइका की खुली जुल्फें उनके चेहरे को ढकती नजर आ रही हैं। बता दें कि वीडियो में मलाइका का पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है, बस थोड़ी झलक देखने को मिल रही है।

Actress Malaika Arora Shares a post in red outfit goes viral on social media
malaika arora - फोटो : instagram

वीडियो में मलाइका का अंदाज बेहद जुदा है। लाल रंग के आउटफिट के साथ उन्होंने लाल रंग की लिपस्टिक लगाई है, जो उनकी खूबसूरत बढ़ा रही है। हाथों में मलाइका ने लाल और ब्राउन रंग के कंगन पहन रखे हैं। वीडियो के साथ मलाइका ने 'समर हाइट' गाने की मिक्सिंग की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'संडे।' मलाइका के पोस्ट से साफ जाहिर है कि उन्होंने इतवार की छुट्टी काफी शानदार तरीके से मनाई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Malaika Arora Shares a post in red outfit goes viral on social media
malaika arora - फोटो : instagram

मलाइका के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही यूजर्स उनसे यह भी पूछते नजर आ रहे हैं कि वह शादी कब करेंगी। कुछ यूजर्स एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, 'आप बेहद प्यारी और क्यूट लग रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप और आपकी कैप दोनों कमाल हैं।' आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। 

उर्फी जावेद की सिम कार्ड से बनी ड्रेस को तैयार करने में पूरी टीम ने की थी कड़ी मशक्कत, सामने आया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed