फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

49 साल की उम्र में भय्यूजी महाराज ने की थी दूसरी शादी, कभी एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

Tue, 12 Jun 2018 06:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
actress mallika rajput and bhayyuji maharaj controversy
भय्यूजी महाराज

खुद को गोली मारकर सुसाइड करने वाले आध्यात्मिक गुरू भय्यूजी महाराज की मौत की खबर पाकर हर कोई सन्न रह गया। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने आत्महत्या करने की वजह तनाव बताया। भय्यूजी महाराज हाईप्रोफाइल संत तो थे लेकिन अपने शुरुआती दिनों में वो सियाराम शूटिंग शर्टिंग के लिए पोस्टर मॉडलिंग भी करते थे। 

actress mallika rajput and bhayyuji maharaj controversy
bhayyuji maharaj

पिछले साल ही भय्यूजी महाराज उस वक्त चर्चा में आए जब 49 साल की उम्र में उन्होंने दूसरी शादी की थी। उस समय भय्यूजी के शादी के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया था। करीबी लोगों ने बताया था कि पहली पत्नी की मौत के बाद भय्यूजी महाराज काफी अकेला महसूस कर रहे थे। 

actress mallika rajput and bhayyuji maharaj controversy
भय्यूजी महाराज

शादी के दौरान ही मल्लिका राजपूत नाम की एक एक्ट्रेस ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाए। मल्लिका राजपूत ने उन पर 'मोहजाल' में बांधकर रखने और धोखा देने का का आरोप लगाया था। मल्लिका ने अपने फेसबुक पोस्ट पर तो यहां तक कहा था कि भय्यूजी महाराज उन्हें दूसरे नंबरों से छुप छुपकर फोन लगाते हैं और परेशान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress mallika rajput and bhayyuji maharaj controversy
bhayyuji maharaj

मल्लिका राजपूत ने लिखा कि 'भय्यूजी महाराज धोखेबाज, चालबाज हैं। मैंने पूरी मेहनत करके इन पर एक किताब लिखी है। जिसकी 950 प्रतियां दो-ढाई साल से इनके पास हैं। ना रिलीज कर रहे हैं ना वापस कर रहे हैं।'

विज्ञापन
actress mallika rajput and bhayyuji maharaj controversy
भय्यूजी महाराज - फोटो : ANI

मल्लिका के आरोपों के बाद भय्यूजी महाराज की ओर से कहा गया कि वो इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। भय्यूजी महाराज ने कहा कि मल्लिका राजपूत एक फ्रॉड महिला हैं और झूठे आरोप लगा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed