{"_id":"5b2370a64f1c1bc5628b529b","slug":"actress-mallika-sherawat-at-mumbai-street-after-a-long-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी करोड़ों कमाने वालीं इस एक्ट्रेस का पहले बिका घर, अब सड़कों पर करना पड़ा ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी करोड़ों कमाने वालीं इस एक्ट्रेस का पहले बिका घर, अब सड़कों पर करना पड़ा ये काम
Fri, 15 Jun 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मल्लिका शेरावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अपनी बोल्ड अदाओं से रातों रात सुर्खियां बटोरने वालीं 'मर्डर' फेम एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। पहले उन्हें पेरिस स्थित फ्लैट से बाहर कर दिया गया था अब उनकी नई तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे कि कभी करोड़ों कमाने वाली इस एक्ट्रेस की ऐसी हालत हो जाएगी।
2 of 5
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत की तस्वीर सामने आने पर पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। कभी अपने हुस्न से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं मल्लिका शेरावत मुंबई में एक बर्फ के ठेले के पास खड़ी थीं और गोला बनवाकर खा रही थीं।
3 of 5
मल्लिका
- फोटो : self
आश्चर्य वाली बात तो ये थी कि इस दौरान मल्लिका शेरावत के आस-पास एक भी फैन नहीं था जो उन्हें पहचान सके। वक्त-वक्त की बात ही है कि कभी फैंस से घिरी रहने वालीं मल्लिका आज सड़कों पर खड़ी हैं लेकिन किसी ने उन्हें पहचाना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मल्लिका शेरावत
इससे पहले खबर आई थी कि मल्लिका और उनके ब्वॉयफ्रेंड सिरिल को पेरिस स्थित फ्लैट के लिए 80 हजार यूरो यानी 64 लाख रुपये जमा कराने थे लेकिन दोनों में से कोई भी किराया जमा नहीं कर पाया। जिसके बाद एक फ्रांसीसी कोर्ट ने आदेश जारी कर उनके मकान को खाली करने का आदेश दिया है। उनके वकील ने कहा कि मल्लिका और सिरिल इस वक्त पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं। हालांकि मीडिया में खबरें आने के बाद मल्लिका ने ट्वीट के जरिए इस मामले को गलत बताया था। उन्होंने लिखा था कि उनका पेरिस में कोई अपार्टमेंट नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
मल्लिका
मल्लिका के अपने फ्रेंच ब्वॉयफ्रेंड से शादी की अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं। एक बार उन्होंने सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि अफवाहें फैलाना बंद करें, ये सच नहीं है। बता दें कि मल्लिका ने फिल्मों में आने से पहले पंजाब के नाभा क्षेत्र में कैप्टन कर्ण गिल के साथ साल 1997 में शादी की थी और 2001 दोनों का तलाक भी हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।