अभिनेत्री ममता कुलकर्णी! 90 के दशक की चर्चित अदाकारा। अपनी खूबसूरती और अदाकारी के दम पर उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया। फिल्म 'करण अर्जुन' में चुलबुली बिंदिया का किरदार अदा कर उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी। मगर, लंबे वक्त से ममता फिल्मी दुनिया से दूर हैं। अब वे अध्यात्म की तरफ मुड़ गई हैं। यूं तो वे दुबई में रहती हैं। मगर फिलहाल भारत आई हुई हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने वे यहां आई हैं। उन्हें लेकर ऐसी खबरें भी हैं कि वे संन्यास लेने वाली हैं और किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि लेंगी। चलिए जानते हैं ममता कुलकर्णी के बारे में...
Mamta Kulkarni Family: ममता के परिवार में है कौन-कौन? 52 की उम्र में ऐसा जीवन जी रहीं 'करण अर्जुन' की बिंदिया
Mamta Kulkarni Family: कई चर्चित और हिट बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं ममता कुलकर्णी लंबे वक्त से ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं। उनका मन अब अध्यात्म में रम चुका है। फिलहाल वे प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने भारत आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर किया राज
ममता कुलकर्णी 90 के दशक की खूबसूरत और बोल्ड अदाकाराओं में रही हैं। ममता कुलकर्णी 'आशिक आवारा', 'करण अर्जुन', 'नसीब', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'क्रांतिवीर', 'आंदोलन', 'छुपा रुस्तम', 'घातक', 'वक्त हमारा है', 'बाजी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ममता ने हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, बंगाली, मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया ममता ने बॉलीवुड में अपनी आखिरी सफल फिल्म 'छुपा रुस्तम' (2001) की और आखिरी फिल्म कभी तुम कभी हम (2002) की। वे बेशक इंडस्ट्री में नहीं है, लेकिन लोग उन्हें भूले नहीं हैं। इंटरनेट पर भी उनकी बारे में खूब सर्च किया जाता है। और फैंस उन्हें लेकर सबसे ज्यादा जानकारी यह लेना चाहते हैं कि वे अब कहां रहती हैं? क्या उन्होंने शादी की है? अगर की है तो उनके परिवार में कौन-कौन है?
किससे रचाई है ममता ने शादी?
ममता कुलकर्णी दुबई में रहती हैं। अभिनेत्री के इंडस्ट्री से दूर जाने के बाद भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा रही। दावे किए गए कि उन्होंने विक्की गोस्वामी से शादी रचाई है। इंटरनेट पर ममता कुलकर्णी का हसबैंड सर्च करने पर भी विक्की गोस्वामी का नाम सामने आता है। मगर, ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी की खबरों को खुद ममता सिरे से खारिज कर चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कुबूल किया कि वे विक्की गोस्वामी के साथ रिलेशनशिप में रहीं। उन्हें विक्की से प्यार था। दिसंबर 2024 में अपनी भारत यात्रा के दौरान ममता कुलकर्णी ने कहा था कि उन्होंने विक्की गोस्वामी से शादी नहीं की, बल्कि उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की। कभी वे विक्की गोस्वामी के साथ रिलेशन में थीं, लेकिन आज की तारीख में वे उसके टच में भी नहीं हैं।
मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म
ममता का असली नाम ममता मुकुंद कुलकर्णी बताया जाता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड में आने से पहले ममता का पदमावती हुआ करता था। अभिनेत्री का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनकी दो बहनें मिथिला एवं मोलिना हैं। उनकी मां आध्यात्मिक महिला रहीं, जो काफी पूजा-पाठ करती थीं। ममता कुलकर्णी ने उन्हीं से संस्कार लिए और धर्म के प्रति जुड़ाव रहा। ममता ने मुंबई से सेंट जोसेफ कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि वे कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। हालांकि, वे हमेशा ये जरूर चाहती थीं कि कुछ अलग करें।
इंस्टाग्राम पर रहती हैं एक्टिव
इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद सोशल मीडिया पर ममता कुलकर्णी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें खूब सर्च करते हैं। इंस्टाग्राम पर ममता कुलकर्णी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी सेल्फी और वीडियो शेयर करती हैं। उनकी इंस्टाग्राम आईडी है- mamtakulkarniofficial____, फिलहाल वे प्रयागराज में हैं और वहां से भी फैंस को लगातार अपडेट दे रही हैं।
A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)