फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल लगती है ये अभिनेत्री, तस्वीर देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

Mon, 25 Jan 2021 12:30 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 25 Jan 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Actress Mansi Naik is called carbon copy of Aishwarya Rai Bachchan see photos
मानसी नाइक, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन की खूबसूरती और प्रतिभा के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। ऐश्वर्या की सुंदरता के पीछे तो हर कोई दिल हार जाता है। उन्हे देखकर लोग कहते हैं कि यूं तो हमने लाख हसीं देखे हैं तुमसा नहीं देखा...। हालांकि मराठी टेलीविजन एक्ट्रेस मानसी नाइक की तुलना ऐश्वर्या राय से की जाती है। बता दें कि पिछले साल एक्ट्रेस मानसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन की कार्बन कॉपी बताया था।

Actress Mansi Naik is called carbon copy of Aishwarya Rai Bachchan see photos
मानसी नाइक, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram

मानसी नाइक एक्टिंग के साथ साथ डांसिंग और स्टेज परफॉर्मेंस भी करती हैं। उनके कई मराठी गाने काफी मशहूर भी हैं। रिक्शावाला और बाई वाड्यार जैसे गानों के लिए उन्हें खूब पसंद किया गया था। बता दें कि मानसी उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी जब उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बताया गया था।

Actress Mansi Naik is called carbon copy of Aishwarya Rai Bachchan see photos
मानसी नाइक - फोटो : Instagram

मानसी नाइक की आंखे और होंठ बिल्कुल ऐश्वर्या राय की तरह मिलते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मानसी ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी लगती हैं। वहीं मानसी खुद भी ऐश्वर्या के गानों पर ही डांस करते हुए वीडियो साझा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Mansi Naik is called carbon copy of Aishwarya Rai Bachchan see photos
मानसी नाइक - फोटो : Instagram

बता दें कि मानसी मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उनकी फिल्म 'मर्डर मिस्ट्री' को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा 'टारगेट', 'कुटुंब', 'एकता-एक पावर' जैसी फिल्मों में भी उनके काम की काफी तारीफ की गई। मराठी टीवी सीरियल 'चार दिवस सासुचे' में मानसी के प्रियंका के किरदार को काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Actress Mansi Naik is called carbon copy of Aishwarya Rai Bachchan see photos
मानसी नाइक - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि मानसी ने 20 जनवरी 2021 को बॉक्सर प्रदीप खरेरा से महाराष्ट्रियन रीति रिवाज से शादी रचाई है।दोनों एक दूसरे को एक साल से डेट कर थे। गौरतलब है कि शादी के दिन भी मानसी का लहंगा ऐश्वर्या राय के जोधा वाले लहंगे से प्रभावित लग रहा था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि मानसी जहां एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार हैं तो वहीं उनके पति प्रदीप खरेरा हरियाणा के पेशेवर मुक्केबाज खिलाड़ी हैं। वो डब्ल्यूबीसी एशियन टाइटल चैंपियन जीत चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed