फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटे रिश्ते: एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने भव्य बिश्नोई से तोड़ी सगाई, लॉकडाउन के दौरान हुआ था प्यार

Sun, 04 Jul 2021 12:53 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Jul 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Actress Mehreen Pirzada Calls Off Engagement With Congress Politician Leader Bhavya Bishnoi
भव्य बिश्नोई और मेहरीन पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में जितनी तेजी से रिश्ते बनते है, उससे कही ज्यादा जल्दी टूटते भी है। फिल्मी दुनिया में बनते-बिगड़ते रिश्तों का सिलसिला तो अब आम हो चुका है लेकिन जब फैंस ये खबरें सुनते हैं। तो वो दंग रह जाते हैं। अभी हाल ही में आमिर खान और किरण राव के अलगाव की खबर से लोग हैरान है। तो वहीं अब खबर है कि साउथ एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई से अपनी सगाई तोड़ दी है। मेहरीन ने सगाई तोड़ने वाली बात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की है। मेहरीन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'भव्य और मैंने सगाई तोड़ ली है। हमने यह फैसला मिलकर लिया है।' अब इस हैरान करने वाली खबर से उनके फैंस सोशल मीडिया पर सगाई तोड़ने की वजह पूछ रहे हैं।



भव्य और मेहरीन की मुलाकात
भव्य और मेहरीन ने बीते मार्च के महीने में सगाई की थी। दोनों की सगाई सेरेमनी खूब धूमधाम से जयपुर में हुई थी। मेहरीन और भव्य 2020 में लॉकडाउन के दौरान मिले थे। कुछ दिन की बातचीत के बाद दोनों जल्द ही रिलेशनशिप में आ गए। इसके बाद दोनों ने सगाई करने का फैसला लिया। मेहरीन ने खुद सोशल मीडिया पर अपने और भव्य के रिलेशन के बारे में बताया था। और अब कपल ने सगाई तोड़ने का फैसला किया है।

Actress Mehreen Pirzada Calls Off Engagement With Congress Politician Leader Bhavya Bishnoi
भव्य बिश्नोई और मेहरीन पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया

मेहरीन अपनी इंस्टा स्टोरी पोस्ट में लिखती हैं,'भव्य बिश्नोई और मैंने अपनी सगाई तोड़ ली है और शादी नहीं करने का फैसला किया है। यह एक ऐसा फैसला है जो हमने मिलकर और सभी की खुशी को ध्यान में रखते हुए लिया है। मैं दिल से सम्मान के साथ कहना चाहती हूं कि अब से भव्य बिश्नोई, उनके परिवार के किसी सदस्य, या दोस्तों के साथ मेरा कोई रिश्ता नहीं है। अब मैं इस पर कोई बयान नहीं दूंगी, क्योंकि मैं उम्मीद करती हूं कि हर कोई मेरी प्राइवेसी का ख्याल रखेगा। इस बीच, मैं काम करना जारी रखूंगी।'

Actress Mehreen Pirzada Calls Off Engagement With Congress Politician Leader Bhavya Bishnoi
भव्य बिश्नोई और मेहरीन पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया

मेहरीन के पोस्ट करने के कुछ घंटे बाद भव्य ने भी बयान इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। भव्य ने लिखा,'मैं और मेहरीन अलग हो गए हैं।' भव्य अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं,'दो दिन पहले हमने सगाई तोड़ ली है। मैं और मेहरीन कुछ चीजों में बिल्कुल अलग हैं। हम दोनों साथ में बहुत अच्छे थे, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Mehreen Pirzada Calls Off Engagement With Congress Politician Leader Bhavya Bishnoi
भव्य बिश्नोई और मेहरीन पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया

भव्य आगे लिखते हैं, 'मेरे और मेरे परिवार के बारे में झूठ फैलाने वाले कुछ लोगों को मैं किसी भी तरह का सफाई देना नहीं चाहता हूं, लेकिन अगर आपकी झूठ मेरी जानकारी में आती हैं, तो मैं व्यक्तिगत और कानूनी तौर पर आपसे जवाब जरूर मांगूगा। मैं और मेरा परिवार ईमानदारी के साथ रहते हैं और महिलाओं के लिए हमारे मन में बहुत ज्यादा सम्मान है।'

विज्ञापन
Actress Mehreen Pirzada Calls Off Engagement With Congress Politician Leader Bhavya Bishnoi
मेहरीन पीरजादा - फोटो : सोशल मीडिया

मेहरीन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म कृष्णा गाड़ी वीरा प्रेमा गाढ़ा से टॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2017 में मेहरीन ने अनुष्का शर्मा की फिल्म फिलौरी से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। मेहरीन को फिल्म 'Mahanubhavudu' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed