{"_id":"6750b2a16264fcc9a207dd5b","slug":"actress-nadira-birth-anniversary-known-unknown-facts-about-life-bollywood-career-2024-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nadira Birth Anniversary: राजकपूर संग काम करने की चाहत ने बना दिया पर्दे पर खलनायिका, प्यार में भी मिला धोखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nadira Birth Anniversary: राजकपूर संग काम करने की चाहत ने बना दिया पर्दे पर खलनायिका, प्यार में भी मिला धोखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:53 AM IST
सार
50 के दर्शक में फिल्मों में वैंप यानी खलनायिका का लुक भी हीरोइन जैसा ही हुआ करता था लेकिन नादिरा ने इस छवि को बदलकर रख दिया। वह पर्दे पर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी गईं। जानिए, अभिनेत्री नादिरा के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्री नादिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यहूदी परिवार में जन्मी नादिरा उर्फ फ्लोरेंस एजेकील ने बॉलीवुड फिल्मों में बतौर अभिनेत्री ही शुरुआत की थी। फिल्म ‘आन’ में वह दिलीप कुमार की हीरोइन बनीं, बतौर हीरोइन यह उनकी पहली फिल्म रही। इसके बाद नादिरा ने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें वह मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में रहीं। नादिरा बॉलीवुड में एक चर्चित अभिनेत्री बन गई थी लेकिन राजकपूर के साथ फिल्म ‘ श्री 420’ का ऑफर स्वीकार करना उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। आज 50 के दशक की इसी चर्चित अभिनेत्री नादिरा का जन्मदिन (5 दिसंबर1932) है। नादिरा के फिल्म करियर और जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानिए।
2 of 6
फिल्म 'श्री 420' में नादिरा
- फोटो : सोशल मीडिया
‘श्री 420’ ने बदल दी करियर की राह
नादिरा बतौर हीरोइन हिंदी फिल्मों में स्थापित हो चुकी थी। वह राजकपूर की बहुत बड़ी फैन भी थी। ऐसे में नादिरा के पास फिल्म ‘श्री 420’ का ऑफर आया, इसमें राजकपूर उन्हें खलनायिका के किरदार में लेना चाहते थे। नादिरा ने एक बार भी नहीं सोचा और राजकपूर की इस फिल्म को करने के लिए हामी भर दी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली। इसमें नरगिस ने हीरोइन का रोल और नादिरा ने वैंप का रोल किया था। फिल्म ‘श्री 420’ में नादिरा का बोल्ड अंदाज भी खूब चर्चा में रहा। लेकिन इस फिल्म के बाद उन पर खलनायिका का टैग लग गया। आगे नादिरा को ऐसे ही किरदार ऑफर हुए। अपनी छवि को बदलने की कोशिश भी नादिरा ने की, लेकिन वह सफल नहीं हुईं। आखिर में नादिरा ने फिल्मों में नेगेटिव रोल ही स्वीकार करना शुरू कर दिया।
3 of 6
नादिरा
- फोटो : सोशल मीडिया
शाही शौक रखने वाली अभिनेत्री
ऐसा माना जाता है कि नादिरा अपने समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री रही। साथ ही वह पहली एक्ट्रेस थी जिन्होंने रॉल्स रॉयल्स कार खरीदी थी। वह एक शाही जिंदगी जीने की शौकीन अभिनेत्री थी, इसलिए खुद पर खुलकर खर्च करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नादिरा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्यार में मिली नाकामयाबी
फिल्मों में नादिरा को मनचाही सफलता मिली लेकिन वह प्यार में पूरी तरह से असफल रहीं। नादिरा ने दो शादियां की और दोनों ही रिश्तों में उन्हें प्यार नहीं मिला। पहली शादी गीतकार नक्शाब से की लेकिन पति की बेवफाई से तंग आकर नादिरा ने उनका साथ छोड़ दिया, उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद एक अरब मूल का व्यक्ति नादिरा के जीवन में आया और दोनों ने शादी कर ली। नादिरा को पता चला कि वह व्यक्ति उनके पैसों के पीछे पड़ा है और कुछ काम भी नहीं करता है। ऐसे में नादिरा ने अपने दूसरे पति को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'जूली' में नादिरा
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिर में निभाई मां की भूमिकाएं
जब तक नादिरा यंग नजर आईं, वह फिल्मों में खलनायिका या वैंप के रोल करती रहीं। उम्रदराज होने पर उन्होंने फिल्मों में मां की भूमिकाएं करना शुरू कर दिया। फिल्म ‘जूली (1975) और ‘जोश’ (2000) जैसी कई और फिल्मों में नादिरा ने मां की भूमिकाएं निभाई। कई फिल्मों में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया। टीवी पर भी उन्होंने कुछ धारावाहिकों में अभिनय किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।