बॉलीवुड अभिनेत्री और फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नताशा सूरी इंडोनेशिया में एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। इस हादसे की वजह से नताशा को 24 घंटे के लिए मेडिकल ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है। खबर है कि नताशा चीफ गेस्ट बनकर इंडोनेशिया में एक ब्रांड स्टोर की ओपनिंग के लिए पहुंची थीं। स्टोर की ओपनिंग के बाद नताशा वहां घूमने के लिए निकल गई थीं।
श्रीदेवी के बाद विदेश में एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ हुआ बड़ा हादसा, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नताशा इंडोनेशिया में मशहूर एडवेंचर स्पोर्ट बंजी जंपिंग का लुफ्त उठाने के लिए गई थीं। बंजी जंपिंग करते समय रस्सी बीच से टूट गई जिसके कारण नताशा अपना बैलेंस संभाल नहीं पाईं और काफी ऊपर से गिर गईं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नताशा को बंजी जंपिंग करने के लिए एक झील पर उतरना था। नताशा ने जहां से छलांग लगाई वहां पर झील थी। रस्सी के बीच में से टूटने के कारण उनका सिर पानी की सतह से टकरा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस समय नताशा अस्पताल में भर्ती हैं और 24 घंटे डॉक्टर्स की निगरानी के बीच में हैं। खबर लिखने तक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी कुछ कह पाना संभव नहीं।
A post shared by Natasha Suri (@natashasuri) on
आपको बता दें कि नताशा सूरी ने साल 2006 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। करीब 600 फैशन शो कर चुकी नताशा सूरी को आखिरी बार फिल्म 'बा बा ब्लैक शिप' में देखा गया था। इस फिल्म में नताशा के साथ मनीष पॉल, अनुपम खेर और अनू कपूर नजर आए थे।
A post shared by Natasha Suri (@natashasuri) on