{"_id":"5aae378c4f1c1b90778b6313","slug":"actress-neha-dhupia-wants-become-a-ias-officer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IAS बनना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, मुंबई से 3 महीने में वापस लौटना था लेकिन 17 साल में...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IAS बनना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, मुंबई से 3 महीने में वापस लौटना था लेकिन 17 साल में...
Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
नेहा धूपिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों एमटीवी पर प्रसारित हो रहे एक्शन रिएलिटी शो 'रोडीज एक्स्ट्रीम' में एक गैंग की जज के तौर पर नजर आ रही हैं। वह पिछले 17 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं लेकिन जब वह दिल्ली छोड़कर मुंबई गई थीं तो उनके पिता को लगता था कि वह जल्द ही वापस लौट आएंगी।
2 of 4
neha dhupia
एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने कहा कि, 'मैं अपने लंबे करियर के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं लेकिन मैं अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं। मैं खुश हूं कि मेरा करियर सफल है। मुझे याद है जब मैं 20 साल की थी और अपनी जिंदगी बनाने मुंबई आई थी, मेरे पिता ने मेरी टिकट बुक की थी और मुझसे कहा था कि मुझे लगता है कि तुम 3 महीने में लौट आओगी। तुम एक आईएएस अधिकारी बनना चाहती हो।'
3 of 4
neha dhupia
नेहा ने आगे बताया, 'मेरे पास अब भी वह टिकट मौजूद है। मैं पिछले 17 सालों से मुंबई में हूं। मैंने अपने जीवन में जो भी फैसले लिए उन्हें लेकर खुश हूं। मैं खुश हूं कि मेरे पास विकल्प मौजूद है और मैंने एक ऐसे शहर में जिंदगी बना ली जहां मैं पहले कभी नहीं गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नेहा धूपिया
बता दें कि, नेहा धूपिया ने 1994 में मलयालम फिल्म 'मिन्नरम' से परदे पर एंट्री की थी। इसके बाद साल 2002 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और इसके एक साल बाद उन्होंने फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' से बॉलीवुड में कदम रखा। नेहा 'हिंदी मीडियम', 'तुम्हारी सुलू' के अलावा 'जूली', 'एक चालीस की लास्ट लोकल', 'मिथ्या' और 'दसविदानिया' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।