{"_id":"62cfcfead9ba9d3d52407cc1","slug":"actress-nitu-chandra-shocking-revelation-a-businessman-told-her-to-become-her-salaried-wife-for-rs-25-lakh-per-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nitu Chandra: 'मेरी बीवी बन जाओ, हर महीने दूंगा 25 लाख रुपये' नीतू चंद्रा ने रोते-रोते सुनाई आपबीती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nitu Chandra: 'मेरी बीवी बन जाओ, हर महीने दूंगा 25 लाख रुपये' नीतू चंद्रा ने रोते-रोते सुनाई आपबीती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 14 Jul 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नीतू चंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
"मुझे एक बिजनेसमैन ने सैलरीड वाइफ बनने का ऑफर दिया था।" इस बात का खुलाया बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने किया। गरम मसाला, सिंघम 3 और ट्रेफिक सिग्नल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान एक चौंका देने वाला सच बताया। अभिनेत्री ने कहा, "एक बड़े बिजनेसमैन ने मुझे ऑफर दिया कि मैं 25 लाख रुपए की सैलरी पर उनकी बीवी बन जाऊं। मुझे समझ नहीं आता 13 नेशनल अवॉर्ड विनर्स के साथ फिल्में करने के बावजूद मुझे न काम मिल रहा है और ना ही पैसे।"
2 of 4
नीतू चंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
मुझे सैलरीड वाइफ बनना होगा
नीतू चंद्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मेरी कहानी को आप 'एक सफल अभिनेत्री की असफल कहानी है' कह सकते हैं। सोचिए मैंने 13 अवॉर्ड विनिंग अभिनेताओं के साथ काम किया। बड़ी-बड़ी फिल्में कीं। लेकिन आज मेरे पास कोई काम नहीं है। मुझे चिंता हो गई थी, इतना काम करने के बाद भी मुझे इस इंटस्ट्री में अनवॉन्टेड फील हो रहा है।"
3 of 4
नीतू चंद्रा
कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं नीतू
नीतू आगे कहती हैं, 'मैं कास्टिंग काउच का भी शिकार हो चुकी हूं। जी हां, एक कास्टिंग डायरेक्टर था, नाम नहीं बताऊंगी, वह काफी फेमस है। उन्होंने ऑडिशन लेने के एक घंटे बाद ही बोल दिया, 'सॉरी नीतू, ये नहीं हो पाएगा।' मतलब आप मेरा ऑडिशन मुझे रिजेक्ट करने के लिए ले रहे हो ताकि मेरा कॉन्फिडेंस तोड़ सको।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नीतू चंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन है नीतू चंद्रा?
नीतू चंद्रा ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत 2005 में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म 'गरम मसाला' से की थी। इसके अलावा उन्होंने 'ट्रैफिक सिग्नल', '13बी', 'ओए लकी! लकी ओए!' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि नीतू चंद्रा का खुदका प्रोडक्शन हाउस, 'चंपारण टॉकीज' भी है, जिसके तहत उन्होंने 'देसवा' और 'मिथिला मखान' जैसी दो फिल्में भी बनाई हैं। गौरतलब है कि नीतू चंद्रा को उनकी दो फिल्मों के लिए पुरस्कार भी मिल चुका है। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म 'नेवर बैक डाउन: रिवोल्ट' से हॉलीवुड में डेब्यू किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।