फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 27: अनुपमा को टक्कर देने के लिए रोहित शेट्टी ने मारी एंट्री, टीआरपी लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल

Thu, 14 Jul 2022 04:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 14 Jul 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 27 top 5 serial anupamaa Khatron Ke Khiladi 12 yeh hai chahatein bhagya lakshmi
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले लोगों की नजर टीआरपी लिस्ट पर भी हमेशा रहती है और बार्क ने 27वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिससे साफ हो गया कि इस बार कौन से टीवी सीरियल ने दर्शकों के बीच राज किया और कौन सा सीरियल टॉप पांच से बाहर हुआ है। 'अनुपमा' सीरियल ने हर बार की तरह पहला स्थान हासिल किया है लेकिन इस बार टीआरपी की लिस्ट में 'अनुपमा' को एक रियलिटी शो टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है, जिस वजह से टीआरपी लिस्ट में उथल-पुथल देखने को मिली है। 

TRP Week 27 top 5 serial anupamaa Khatron Ke Khiladi 12 yeh hai chahatein bhagya lakshmi
अनुपमा - फोटो : social media

अनुपमा 
'अनुपमा' सीरियल लंबे समय से दर्शकों के बीच छाया हुआ है, जिस वजह से यह सीरियल टीआरपी की लिस्ट पर राज कर रहा है। लंबे समय से सीरियल पहले नंबर पर बना हुआ है। बड़ी बात यह है कि इस सीरियल से नंबर एक की गद्दी कोई छीन नहीं पा रहा। रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस सुपरहिट सीरियल में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कहानी पाखी और अधिक के इर्द-गिर्द घूम रही है। 

TRP Week 27 top 5 serial anupamaa Khatron Ke Khiladi 12 yeh hai chahatein bhagya lakshmi
खतरों के खिलाड़ी 11  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12
रोहित शेट्टी अपना स्टंट बेस्ट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 12 के साथ लौट चुके हैं और अब यह सीरियल टीआरपी की लिस्ट में भी आ चुका है। यह शो इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है। सेलिब्रिटीज से भरे हुए इस शो को दर्शक खूब पसंद करते हैं क्योंकि इस शो में टीवी के कलाकार खतरों का सामना करते हुए दिखाई देते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 27 top 5 serial anupamaa Khatron Ke Khiladi 12 yeh hai chahatein bhagya lakshmi
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं चाहतें
सरगुन कौर लुधरा और अबरार काजी के इस सीरियल की टीआरपी में गिरावट हुई है। बीते हफ्ते यह सीरियल चार्ट में दूसरे नंबर पर रहा था लेकिन इस बार टीआरपी की लिस्ट में इस सीरियल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि, इस शो में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं, जिस वजह से यह सीरियल टीआरपी की लिस्ट में जगह बना लेता है। 

विज्ञापन
TRP Week 27 top 5 serial anupamaa Khatron Ke Khiladi 12 yeh hai chahatein bhagya lakshmi
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने इस हफ्ते फिर से टीआरपी चार्ट में अपनी जगह बना ली है। बीते हफ्ते यह सीरियल टॉप पांच से बाहर था लेकिन इस बार यह चौथे स्थान पर रहा है। इन दिनों शो में पाखी की प्रेग्नेंसी का ट्रैक चल रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed