{"_id":"5850f6e74f1c1b676f64b0e5","slug":"actress-perizaad-zorabian-gets-into-packaged-food-selling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्में न मिली तो खाना बेचने लगी 'जॉगर्स पार्क' की खूबसूरत हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्में न मिली तो खाना बेचने लगी 'जॉगर्स पार्क' की खूबसूरत हीरोइन
Thu, 15 Dec 2016 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 15 Dec 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आपको फिल्म 'जॉगर्स पार्क' याद है ? वही फिल्म जिसमें जगजीत सिंह की सुपरहिट गजल 'बड़ी नाजुक है ये मंजिल' थी ? अगर हां तो आपको एक्ट्रेस पेरीजाद जोराबियन भी याद होंगी जो उस फिल्म में लीड रोल में थीं। बेशक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन इसके जरिए पेरीजाद के रुप में एक बेहतरीन हीरोइन इंडस्ट्री को मिली लेकिन चंद फिल्मों के बाद वो गायब हो गई।
फिल्में छोड़ने के बाद खाना बेच रही है 'जॉगर्स पार्क' की ये हीरोइन
2 of 5
- फोटो : Twitter@PerizaadZorabia
लेकिन क्या आप जानते हैं कि चकाचौंध की दुनिया से दूर होने के बाद आज ये हीरोइन क्या कर रही है ? पेरीजाद अब खाने-पीने की चीजें बेचती हैं। हो गए ना हैरान ? लेकिन ये सच है।
फिल्में छोड़ने के बाद खाना बेच रही है 'जॉगर्स पार्क' की ये हीरोइन
3 of 5
दरअसल पहली फिल्म के बाद पेरीजाद ने कई और फिल्में कीं लेकिन वो कुछ खास नहीं चलीं। टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी और फिर अचानक ही एक दिन उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्में छोड़ने के बाद खाना बेच रही है 'जॉगर्स पार्क' की ये हीरोइन
4 of 5
- फोटो : Twitter@PerizaadZorabia
इतने सालों में वो इंडस्ट्री से गायब ही रहीं लेकिन हाल ही में जब उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर पड़ी तो पाया कि उन्होंने 'जोराबियन' नाम से एक पैक्ड फूड ब्रांड शुरु किया है जिसके अंदर वो पैक हुआ चिकन बेचती हैं।
विज्ञापन
फिल्में छोड़ने के बाद खाना बेच रही है 'जॉगर्स पार्क' की ये हीरोइन
5 of 5
पेरीजाद अपने इस नए बिजनेस को लेकर खुश हैं और अपने पति के साथ इस काम को मन से कर रही हैं। उनका फिल्मों में लौटने का भी कोई इरादा नहीं है।
बता दें कि साल 2006 में ही पेरीजाद ने एक बिजनेसमेन बोमन रुस्तम ईरानी से शादी कर ली थी। उनका मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।