फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान के मजाक में फंसी पाकिस्तानी हीरोइन, मिल रही जान से मारने की धमकियां

Wed, 14 Dec 2016 09:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan's joke lends a Pakistani actress into trouble
irrfan khan saba qamar
हाल ही में एक्टर इरफान खान ने एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लेकर मजाक किया लेकिन उनका ये मजाक उस एक्ट्रेस के लिए इतना महंगा पड़ गया कि अब उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

इरफान खान का मजाक इस हीरोइन के लिए पड़ा महंगा, मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

Irrfan Khan's joke lends a Pakistani actress into trouble
- फोटो : self
दरअसल इरफान खान की आने वाली फिल्म 'हिंदी मीडियम' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर भी काम कर रही हैं। चूंकि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर बैन लगाया हुआ है, ऐसे में जब एक इवेंट के दौरान इरफान से पूछा गया कि क्या सबा कमर नाम की पाकिस्तानी हीरोइन उनकी फिल्म में काम कर रही हैं ? इस पर किसी भी तरह के विवाद में फंसने से बचने के लिए इरफान ने मजाक मजाक में कह दिया कि उनकी शादी एक भारतीय शख्स से हुई है और इसलिए अब वो एक भारतीय हैं।

इरफान खान का मजाक इस हीरोइन के लिए पड़ा महंगा, मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

Irrfan Khan's joke lends a Pakistani actress into trouble
पिंकविला डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक जहां भारतीय मीडिया इस मजाक को कुछ हद तक समझ गया वहीं इसे पाकिस्तान में तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और इससे खुद इरफान में हैरान रह गए। इतना ही नहीं इसकी वजह से पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं क्योंकि पाकिस्तानी में लोगों को लग रहा है कि सबा ने सच में एक भारतीय शख्स से शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरफान खान का मजाक इस हीरोइन के लिए पड़ा महंगा, मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

Irrfan Khan's joke lends a Pakistani actress into trouble
इरफान खान ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनका ये मजाक उस हीरोइन के लिए इस कदर भारी पड़ जाएगा। अब शायद उन्हे खुद भी अपने मजाक का पछतावा हो रहा होगा।

बता दें कि इसी साल सितंबर में भारत में हुए उड़ी अटैक के बाद से ही पाकिस्तानी कलाकारों के भारत या यहां कि फिल्मों में काम करने पर बैन लगा दिया गया था। जहां इसकी गाज करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' पर भी पड़ी वहीं शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'रईस' भी पाकिस्तानी हीरोइन माहिरा खान के चलते स्कैनर में आ गई है।
विज्ञापन

इरफान खान का मजाक इस हीरोइन के लिए पड़ा महंगा, मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

Irrfan Khan's joke lends a Pakistani actress into trouble
अब देखते हैं कि इरफान अपने इस मजाक पर क्या कदम उठाते हैं ? साथ ही ये भी देखना होगा कि इरफान का ये जो मजाक सबा कमर पर भारी पड़ा है, उस पर खुद सबा का क्या रिएक्शन होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed