फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

Wed, 14 Dec 2016 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
rakhi gulzar make a big distance from bollywood

'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है...' ये वही गीत जो अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड की सुंदर हीरोइनों में से एक राखी गुलजार के लिए गाया था। लेकिन क्या आपको पता है कि असल जीवन में राखी आज बहुत अकेली, सबसे दूर और गुम हो गईं है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई नाम हैं, जो आज गुमनाम हो चुके हैं। समय के साथ उन्हें भुला दिया गया है और राखी उनमें से एक हैं। 

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

rakhi gulzar make a big distance from bollywood

राखी गुलजार कभी लाखों, करोड़ों दिलों की धड़कन थीं। उनकी प्यारी सी मुस्कुराहट की दुनिया दीवानी थी। आज राखी मुंबई से 50 किलोमीटर दूर पनवेल स्थित एक घर में इंडस्ट्री की हर चमक-दमक से दूर रहने के लिए विवश हैं। वो कम दिखती हैं, बाहरी लोगों से कम बोलती हैं और अपनी दुनिया में खोई रहती हैं। पिछले 7 सालों से वो लाइमलाइट से दूर हैं।

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

rakhi gulzar make a big distance from bollywood

बेहद सुंदर दिखने वाली इस हीरोइन ने अपने लुक को बिल्कुल बदल दिया है। जबकि उनकी उम्र की रेखा, हेमा मालिनी जैसी एक्ट्रेसेस ने समय के साथ अपने आपको पूरी तरह से मैंटेन करके रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

rakhi gulzar make a big distance from bollywood

राखी के करियर की सबसे बड़ी विशेषता है कि वह फिल्मों में अपने किरदार को लेकर दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह कभी किसी के पीछे नहीं दौड़ीं। उन्होंने हमेशा ऐसे किरदार निभाए जिससे उनकी एक अच्छी छवि दर्शकों के दिल-दिमाग में लंबे समय तक छपी रह सके।

विज्ञापन

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

rakhi gulzar make a big distance from bollywood
राखी ने अपने समय के तमाम मशहूर निर्देशकों के साथ काम किया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने 11 फिल्में की हैं। वो कभी फिल्मों हीरोइन के रूप में नजर आईं तो कभी मां के किरदार में। वैसे राखी ने मां के रोल में कई यादगार रोल किए हैं जिनमें करण अर्जुन, राम लखन, सोल्जर, बाजीगर जैसी फिल्मों के नाम लिए जा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed