कुछ वक्त पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें प्लेबॉय मैगजीन कॉलेज एडिशन का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। बता दें कि ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो प्लेबॉय मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। वहीं इस लिस्ट में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है।
Playboy के लिए फोटोशूट करवाकर सुर्खियों में आईं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किम कार्दशियां
किम कार्दशियां भी प्लेब्वॉय के लिए फोटोशूट करवा चुकी हैं। बता दें कि 2007 में किम कार्दशियां प्लेब्वॉय मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई थीं। वहीं उन्होंने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
जेसिका एल्बा
हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका एल्बा का एक बिकिनी शॉट 2006 में प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर छापा गया था। लेकिन ये कवर पेज बिना अभिनेत्री की इजाजत के छपा था, जिसके बाद अभिनेत्री से मैगजीन की ओर से माफी मांगी गई थी। वहीं बाद में खबर आई थी कि अभिनेत्री ने मैगजीन के साथ सुलह कर ली है।
मैडोना
पॉप स्टार मैडोना शुरू से ही अपनी बोल्ड अदाओं के लिए सुर्खियों में रह चुकी हैं। ऐसे में वो कई मैगजीनों के लिए न्यूज पोज दे चुकी हैं। बता दें कि मैडोना भी प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए फोटोशूट करवा चुकी हैं।
मर्लिन मुनरो
हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाने वालीं मर्लिन मुनरो भी प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए फोटोशूट करवा चुकी हैं। अपने फोटोशूट के बाद मर्लिन सुर्खियों में आ गई थीं।